
video rashifal of 01 july 2020 Wednesday aaj ka video horoscope
आज आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि ( 05:29 PM तक द्वादशी ) व दिन बुधवार ( 01 जुलाई 2020 ) का है। इस दिन विशाखा नक्षत्र ( 02:34 AM, जुलाई 02 तक ) रहेगा।
आज का राशिफल : Today Rashifal - 01 July 2020, Wednesday
1. मेष राशि - आज भाग्य के भरोसे न बैठें, कर्म करें। इससे व्यापारिक लाभ होगा। धर्म कर्म में आस्था बढेगी। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ पर ध्यान दें। संत दर्शन संभव।
2. वृषभ राशि - आज का दिन आप के लिए शुभ है। पूंजी निवेश से लाभ होगा। पुराने मित्रों से भेट होने के साथ ही सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विवादों को टालें। जीवनसाथी के स्वास्थ की चिंता रहेगी।
3. मिथुन राशि - आज पुराने मामले सुलझने के साथ ही आकस्मिक धन लाभ संभव है। परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद के बीच आपका अपना कोई धोखा दे सकता है, अत: सतर्क रहे। व्यापार विस्तार की योजना टालें।
4. कर्क राशि - व्यापारिक उन्नति के चलते मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। संतान का सुख मिलेगा। माता पिता के स्वास्थ में लाभ होगा। स्वयं पर विश्वास करें न की औरों की देखा-देखी।
5. सिंह राशि - कई दिनों से रुके कार्यों में गति आएगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। हर किसी को अपने मन की बात न बताएं अन्यथा नुकसान हो सकता है। मकान संबंधी समस्या का समाधान होगा। अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदायी है।
6. कन्या राशि - कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद संभव है। सुख सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। पारिजनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।
7. तुला राशि - परिणय चर्चाओं में सफलता मिलने के साथ ही पारिवारिक यात्रा के योग हैं। वहीं नौकरी पेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। मित्रों से विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यस्तता के चलते जरुरी कार्य बाधित होंगे। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
8. वृश्चिक राशि - योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा,विरोधी सक्रिय होगे। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं।
9. धनु राशि - नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलु कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की समस्या बनी रहेगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं, लेकिन यात्रा टालें।
10. मकर राशि - जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधो में कटुता आ सकती है। स्वास्थ पर ध्यान दें। व्यर्थ के कार्यो में रुचि बढ़ेगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। समय के साथ सब ठीक हो जायगा।
11. कुम्भ राशि - विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। साथ ही नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है। आज व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे। अतिथियों का आगमन दिनचर्या में बदलाव करेगा।
12. मीन राशि - कई दिनों से रुके कार्यो में गति आने के साथ ही व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यो में समिलित होंगे। लेकिन पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे।
Published on:
01 Jul 2020 06:00 am
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
