scriptवीडियो राशिफल : शुक्रवार का दिन किसके लिए शुभ और किसके लिए अशुभ | video rashifal of 19 june 2020 friday aaj ka video horoscope | Patrika News
राशिफल

वीडियो राशिफल : शुक्रवार का दिन किसके लिए शुभ और किसके लिए अशुभ

आज 19 जून 2020 को शुक्रवार का दिन…

भोपालJun 18, 2020 / 06:37 pm

दीपेश तिवारी

video Rashifal 19 june 2020

video Rashifal 19 june 2020

आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि ( 11:01 AM तक -चतुर्दशी ) व दिन शुक्रवार का है। इस दिन कृत्तिका नक्षत्र ( 10:32 AM तक रोहिणी ) रहेगा।

आज का राशिफल : Today Rashifal – 19 JUNE 2020,Friday

1. मेष राशि – समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको मेहनत और सूझबुझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे।

2. वृषभ राशि – समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें। मनोवांछित सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक सुख व सहयोग बढ़ेगा। पिता या किसी बड़े किसी व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। धन का अपव्यय सम्भव है।

3. मिथुन राशि – अनचाहे काम करना होंगे। दाम्पत्य संबंध में सुधार होगा। व्यवसायिक स्थिति में पहले से राहत मिलेगी। नई योजना बनेगी। घर-परिवार का सुख बढ़ेगा। पिता से अनबन हो सकती हे।

4. कर्क राशि – कमजोर रणनीति के कारण मनचाही सफलता नहीं मिलेगी। नए कार्यक्षेत्र में प्रवेश की संभावना है। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की राय लेना बेहतर रहेगा। संतान के कामों पर नजर रखना जरूरी है।

5. सिंह राशि – मुकदमें आदि में आपकी विजय होगी और शुभ कार्य सम्पन्न होंगे। परिवार के मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। ज्ञान-चित्रकारी में रुचि बढ़ेगी। कानूनी झंझटों से राहत मिल सकती है।

6. कन्या राशि – दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य में सुधार के साथ ही मनोबल में वृद्धि होगी। किसी को भी अपने राज न बताएं अन्यथा अपकीर्ति हो सकती है। मन में निराशा व उदासी का भाव खत्म होगा।

7. तुला राशि – दोस्तों की चिंता रहेगी। सूझ-बूझ से कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी क्षमता, योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे और सफल होंगे। रुका पैसा प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे।

8. वृश्चिक राशि – निर्माण कार्य में हो रहे विलंभ से चिंता बढेगी। दांपत्य सुख मिलेगा। व्यापार व कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी निकटतम व्यक्ति से मतभेद हो सकता है।

9. धनु राशि – रुके निर्माण कार्यो में गति आएगी। साझेदारी के कार्यों में विशेष लाभ होगा। व्यवसायिक समय शुभ रहेगा। साहस व पराक्रम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।

10. मकर राशि – नई उर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलु काम काज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्य स्थल पर कर्मचारियों की समस्या बनी रहेगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं।

11. कुम्भ राशि – आपकी बातों को महत्त्व मिलेगा। विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी। परिजनों के साथ यात्रा होगी। पसंदीदा भोजन की प्राप्ति होगी। राजनीति से जुड़े लोग विश्वासघात का शिकार हो सकते हैं।

12. मीन राशि – आप की मेहनत और सूझबुझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा साथ ही मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे।

Home / Astrology and Spirituality / Horoscope / वीडियो राशिफल : शुक्रवार का दिन किसके लिए शुभ और किसके लिए अशुभ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो