30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वीडियो राशिफल : रविवार को इन जातकों की होगी उन्नति और धन लाभ

आज 21 जून 2020 को रविवार का दिन...

2 min read
Google source verification
video rashifal of 21 june 2020 friday aaj ka video horoscope

video rashifal of 21 june 2020 friday aaj ka video horoscope

आज आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि ( 12:10 PM तक ) व दिन रविवार का है। इस दिन मॄगशिरा नक्षत्र ( 01:02 PM तक आर्द्रा ) रहेगा।

आज सूर्यग्रहण का दिन भी है। यह ग्रहण 21 जून की सुबह 9 बजकर 15 मिनट से दोपहर 15 बजकर 04 मिनट तक रहेगा, यह वलयाकार यानि खंडग्रास सूर्य ग्रहण रहेगा। दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर इस ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव रहेगा।

इसे भारत समेत दक्षिण पूर्व यूरोप, हिंद महासागर, प्रशांत महासागर, अफ्रीका और उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के प्रमुख हिस्सों में देखा जा सकेगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण मृगशिरा नक्षत्र और मिथुन राशि में लगेगा।

आज का राशिफल : Today Rashifal - 21 JUNE 2020,Sunday

1. मेष राशि- भाग्य के भरोसे बैठने की बजाय कर्म पर ध्यान दें। व्यापारिक लाभ होगा। धर्म कर्म में आस्था बढेगी। पारिवारिक वातावारण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

2. वृषभ राशि- आज का दिन आप के लिए शुभ है। पूंजी निवेश से लाभ होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होने के साथ ही सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विवादों को टालें।

3. मिथुन राशि- अचानक धन लाभ के साथ ही कुछ पुराने मामले सुलझ सकते है। परिवार में संपत्ति विवाद को लेकर विवाद सम्भव। आपके अपने धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहें। व्यापार विस्तार की योजना टालें।

4. कर्क राशि- कार्यस्थल पर बदलाव के साथ ही व्यापारिक उन्नति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसन्न रहने के साथ ही मानसिक शांति मिलेगी। संतान का सुख मिलेगा। माता पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा।

5. सिंह राशि- कई दिनों से रुके कार्यो में गति आने के साथ ही विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। हर किसी को अपने मन की बात न बताने से नुकसान संभव है। मकान सम्बन्धित समस्या का समाधान होगा। अधिकारी वर्ग के लिए समय मिश्रित फलदाई है।

6. कन्या राशि- कार्यस्थल पर अधिकारियों से मतभेद हो सकते हैं। सुख सुविधा के सामान में धन खर्च होगा। पारिवारिक जनों का सहयोग मिलेगा। आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

7. तुला राशि- परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। नौकरी पेशा लोगों के लिए स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। जबकि मित्रों से विवाद की स्थिति और व्यस्थता के चलते जरुरी कार्य बाधित होंगे। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

8. वृश्चिक राशि- विरोधी सक्रिय होंगे। योजना के अनुरूप कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। आत्मविश्वास की कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं।

9. धनु राशि- नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं। घरेलु काम काज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्य स्थल पर कर्मचारियों की समस्या बनी रहेगी।

10. मकर राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जिद्दी रवैये के कारण आपसी संबंधो में कटुता आ सकती है। व्यर्थ के कार्यो में रुचि बढ़ेगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ सकता है। समय के साथ सब ठीक हो जाएगा।

11. कुम्भ राशि- विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ हे। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति संभव है। अतिथियों का आगमन दिनचर्या में बदलाव करेगा। व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्र करने में लगे रहेंगे।

12. मीन राशि- कई दिनों से रुके कार्यो में गति आएगी। पारिवारिक विवादों के चलते चिंतित रहेंगे। अपने विचारों को शुद्ध करें। व्यापारिक यात्रा हो सकती है। सामाजिक कार्यों में समिलित होंगे।