30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Today Tarot Horoscope: टैरो राशिफल 31 मार्च 2026: मकर-मीन की चमकेगी किस्मत, वृषभ-तुला को रखना होगा ध्यान

Tarot Rashifal 31 March 2026: मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। मार्च महीने का यह आखिरी दिन है, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। टैरो कार्ड रीडर से जानते हैं आज का राशिफल।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Mar 30, 2026

Tarot Horoscope Today, Tarot Rashifal 31 March 2026, today tarot rashifal Hindi,

टैरो राशिफल 31 मार्च 2026: करियर, धन और सेहत को लेकर कैसा रहेगा|Patrika

Today Tarot Horoscope: टैरो राशिफल 31 मार्च 2026 के अनुसार आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। कहीं किस्मत का साथ मिलेगा तो कहीं सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। मकर और मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खासतौर पर शुभ रहने वाला है, जबकि वृषभ और तुला राशि वालों को सतर्क रहना होगा। करियर, धन और सेहत के मामलों में आज कई उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। प्रसिद्ध टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा के अनुसार, आइए जानते हैं आज का टैरो राशिफल

मेष टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Mesh)

आज आपका व्यक्तित्व खास आकर्षण से भरा रहेगा। लोग आपकी बातों और व्यवहार से जल्दी प्रभावित होंगे। नए लोगों से मुलाकात होगी और आपका नेटवर्क भी बढ़ेगा। यह दिन नए संबंध बनाने के लिए अच्छा है।

वृषभ टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Vrishabh)

आज सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी है। छोटी-छोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। खान-पान और दिनचर्या पर ध्यान देंगे तो दिन बेहतर रहेगा।

मिथुन टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Mithun)

आज थोड़ा सतर्क रहना जरूरी है। किसी करीबी से निराशा मिल सकती है। पैसों के मामले में भी सोच-समझकर कदम उठाएं, फिलहाल बचत के लिए समय अनुकूल नहीं है।

कर्क टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Kark)

आज भावनाओं पर काबू रखना जरूरी है। दोस्तों या करीबी लोगों से गलतफहमी हो सकती है। मानसिक उलझन के कारण निर्णय लेने में परेशानी आ सकती है, इसलिए जल्दबाजी से बचें।

सिंह टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Singh)

व्यापार और कामकाज के लिहाज से दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। लेकिन जो मेहनत और निवेश आप आज करेंगे, वही आगे चलकर अच्छे परिणाम देगा। धैर्य बनाए रखें।

कन्या टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Kanya)

आज नए काम या योजनाओं की शुरुआत के लिए अच्छा दिन है। आर्थिक मामलों में भी सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं। धन लाभ के योग बन सकते हैं।

तुला टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Tula)

सहयोग और साझेदारी में काम करने से सफलता मिलेगी। नौकरी या व्यवसाय में किए गए प्रयास रंग लाएंगे। टीमवर्क आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Vrishchik)

स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, खासकर मौसम से जुड़ी समस्याओं से बचें। परिवार में, विशेषकर पिता के साथ, थोड़ी अनबन हो सकती है संयम से काम लें।

धनु टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Dhanu)

आज मेहनत का पूरा फल मिलने के संकेत हैं। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। हालांकि, स्वास्थ्य पर थोड़ा खर्च हो सकता है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से सम्मान मिलेगा।

मकर टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Makar)

रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है, खासकर विदेश या दूर से जुड़े मामलों में। निवेश फायदेमंद रहेगा और मन में धार्मिक या आध्यात्मिक भाव भी बढ़ेगा।

कुंभ टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Card Rashifal Kumbh)

पैसों के मामले में दिन थोड़ा अनिश्चित रह सकता है। अचानक उतार-चढ़ाव आएंगे, लेकिन आप अपनी समझदारी से परिस्थितियों को संभाल लेंगे।

मीन टैरो राशिफल (Tarot Card Rashifal Meen)

विद्यार्थियों के लिए दिन शुभ है कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी समझदारी और निर्णय क्षमता आपको आगे बढ़ाएगी। परिवार में भी खुशी का माहौल रहेगा।