
राशिचक्र की छठी राशि कन्या के जातक ज्योतिष के अनुसार सामान्यत: स्फूर्तिवान व चंचल स्वभाव के होते हैं। कन्या राशि के कारक ग्रह बुध हैं। कन्या राशि वालों के नाम की शुरुआत मुख्य रूप से टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे,पो से होती है। लेकिन कई बार लोग अपने या अपने बच्चों के नाम के शब्द में बदलाव भी कर देते हैं, ऐसे में राशि के लिए कुंडली देखना आवश्यक हो जाता है।तो चलिए जानते हैं आज कन्या का राशिफल क्या कहता है?
आज कन्या का राशिफल:
कम समय में कार्य पूरे होंगे। सामाजिक कार्यों से सुयश और प्रभाव में वृद्धि होगी। स्थायी संपत्ति की प्राप्ति के भी योग हैं। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। ललित कला में शामिल होने या किसी विशिष्ट शौक को आगे बढ़ाने के इच्छुक बच्चों को माता-पिता को समझाना होगा। कुछ के लिए परिवार के साथ वेकेशन पर बाहर जाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
आप में से कुछ लोग घर पर लंबे समय से लंबित निर्माण कार्य शुरू कर सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में आपकी विशेष रुचि हो सकती है। आप में से कुछ लोग संक्रमण से सफलतापूर्वक लड़ेंगे। पैसों की अप्रत्याशित आवश्यकता चिंताजनक साबित हो सकती है, लेकिन आप स्थिति से निपटने में सक्षम होंगे। कोई लाभदायक सौदा आपके हाथ में आने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग: कॉफी
भाग्यशाली वर्णमाला: L
शुभ अंक: 22
अनुकूल सलाह : समय का ध्यान रखें।
कन्या राशि इनकी वाणी आकर्षक होने के साथ ही इनको धन संग्रह करने का विशेष आकर्षण रहता है। इनके जीवन में अक्सर अचानक परिवर्तन आते रहते हैं। वहीं ग्रहों की दशा और दिशा का प्रभाव अन्य राशियों की तरह इन पर भी पड़ता है।
Published on:
26 Jan 2022 03:55 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
राशिफल 2026
