16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Virgo Monthly Horoscope August 2023: अगस्त में कन्या राशि पर मेहरबान रहेंगे सितारे, लाइफ में रोमांस, जॉब में प्रमोशन, पर्स में मजबूती के संकेत

कन्या राशिफल अगस्त 2023: आपकी राशि कन्या है तो आपको जानना चाहिए कैसा रहेगा आपके लिए अगस्त का महीना, किसी का ख्वाब देख रहे हैं तो उसकी आहट को महसूस करने का समय है। क्योंकि अगस्त में पूरे होने वाले हैं आपके ख्वाब, चाहे लव हो या प्रोफेशन और भी बहुत कुछ लाया है अगस्त आपके लिए.. तो पढ़िए Virgo Monthly Horoscope August 2023

2 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Aug 01, 2023

kanya_rashi_patrika_image.jpg

अगस्त कन्या राशिफल 2023

Virgo Monthly Horoscope August 2023 के अनुसार कन्या राशि वालों के लिए अगस्त रोमांस भरा हो सकता है। अगस्त महीने में सितारे Virgo पर मेहरबान हैं। इसलिए कन्या राशि के जातकों को महीने भर तक खुशियां ही खुशियां मिलने वाली हैं। पसंद के व्यक्ति से मुलाकात के योग हैं तो प्रोफेशनल लाइफ में भी खुशखबरी मिल सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे.. विस्तार से जानने के लिए पढ़ें कन्या राशिफल अगस्त 2023...


धन राशिफल
अगस्त में कन्या राशि के व्यापारियों को कई ऐसे अवसर मिलेंगे जो उनके लिए लाभदायक रहेंगे। ऐसे में सही समय पर लिया निर्णय धन लाभ करा सकता है। हालांकि निवेश से पहले ठीक से विचार जरूर करें, आवेग में आकर खरीदारी से बचें। दीर्घकाल के विषय में सोचकर फैसले लें। इस महीने कन्या राशि के जातकों की आमदनी अच्छी रहेगी, दिन सुख सुविधा के साथ बीतेंगे।


करियर राशिफल
कन्या राशि के जातकों की प्रोफेशनल लाइफ के लिए आने वाले तीस दिन बेहद अच्छे समय का इशरा कर रहे हैं। विश्लेषणात्मक क्षमता आपके लिए कई मौके लाएगी। राजनीति में काम कर रहे लोगों के लिए अच्छा समय है। वहीं जो लोग नौकरीपेशा हैं उनसे बॉस प्रसन्न रहेंगे। इससे पदोन्नति हो सकती है। इसके अलावा लेखन, मीडिया की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अगस्त महीना बेहद शुभ है। स्कूली विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी पर इसका फल भी मिलेगा। इसके अलावा कन्या राशि के लोग जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें परिवारवालों का सहयोग मिलेगा।

ये भी पढ़ेंः 1 अगस्त से बदल जाएगी आपकी किस्मत, आपकी लाइफ में ऐसे बीतेंगे आने वाले तीस दिन और रात

ये भी पढ़ेंः weekly numerology (30 july-05august): इन बर्थ डेट वालों को इस सप्ताह निवेश में मिलेगा जमकर लाभ, कुछ को इंवेस्टमेंट में रहना होगा अलर्ट


लव लाइफ
कन्या अगस्त राशिफल 2023 के अनुसार अगस्त में आपको अपने परिवारवालों पर व्यर्थ शंका हो सकती है, जिससे रिश्तों में दरार आ सकती है। बच्चों के प्रति स्नेह बढ़ेगा। वहीं लव लाइफ की बात करें तो ऐसे लोग जिनका विवाह हो चुका है उन्हें साथी का सहयोग मिलेगा। अगस्त राशिफल इशारा कर रहा है कि कन्या राशि के लोगों के प्रेम जीवन के लिए अगस्त महीना सर्वश्रेष्ठ है। आप अपने साथी के साथ कुछ यादगार अनुभव रहेंगे। सिंगल कन्या राशि के जातकों के जीवन में प्यार आ सकता है।


स्वास्थ्य
कन्या राशि अगस्त राशिफल 2023 (Virgo Monthly Horoscope August 2023) कहता है कि जिन लोगों को मधुमेह और बीपी की समस्या है, वे अगस्त में अपना विशेष ध्यान रखें। स्वस्थ होने के लिए शारीरिक गतिविधियां शुरू करें। अच्छी जीवन शैली अपनाएं। मानसिक रूप से आपको कोई चिंता रहेगी। काम और निजी जीवन में संतुलन बनाकर रखें। प्रकृति के साथ अधिक समय बिताएं, लाभ होगा।

ये भी पढ़ेंः अंक 13 शुभ या अशुभ, जानिए किन ग्रहों की ताकत है इस नंबर में

ये भी पढ़ेंः Shardiya Navratri 2023 date: अक्टूबर में शारदीय नवरात्रि, जानिए नौ दिन का पूरा कैलेंडर

बड़ी खबरें

View All

राशिफल

धर्म/ज्योतिष

ट्रेंडिंग