30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साप्ताहिक राशिफल 6-12 August: किस राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह

- नए सप्ताह में किन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत

5 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Aug 06, 2023

weekly_horoscope.png

weekly Horoscope: साल 2023 के अगस्त के छठें दिन से नया सप्ताह शुरु हो रहा है, जो 12 अगस्त तक चलेगा। ऐसे में ये नया सप्ताह जहां सभी 12 राशि के जातकों को प्रभावित करेगा। तो वहीं कुछ के लिए यह सप्ताह अत्यंत विशेष रहेगा। ऐसे में सप्ताह का राशिफल जीवन की घटनाओं का पूर्वानुमान बता सकता है। यहां ये भी जान लें कि कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। वहीं जिस प्रकार हर दिन का राशिफल सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है, इसी प्रकार सप्ताह का राशिफल भी ग्रहों की चाल यानि दशा व दिशा के उपर निर्भर करता है। ऐसे में आने वाला ये सप्ताह किस राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा यह आप इस साप्ताहिक राशिफल में पढ़ेंगे। इस साप्ताहित राशिफल को पेश कर रहे हैं ज्योतिष और वास्तुविद पं. अमित व्यास...

1. मेष राशि - (चू च,चो, ला,ली, लू, ले, लो, आ)
महिलाओं के लिए ये सप्ताह बहुत ही अच्छा है। कार्यक्षेत्र में अच्छे अनुभव होंगे। इच्छित जगह पर स्थानान्तरण मिल सकता है। वेब डिजाइनिंग सम्बन्धी करियर से जुड़े लोगों की सैलरी बढ़ सकती है। करियर को आगे बढ़ाने के लिए अपने मार्गदर्शकों या गुरुतुल्य
व्यक्तियों का साथ मिलेगा।

शुभ दिन - रविवार
शुभ अंक - 1,5
शुभ रंग- मेहरून
दिशा- उत्तर दिशा
विशेष सलाह - तुलसी पौधे में जल चढ़ाएं।
नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें।

2. वृषभ राशि- (इ,उ,ए,ओ,वा,वि, वू, वे, वो)
यह सप्ताह पुराने रुके हुए कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से उपयुक्त है। घर-परिवार में माहौल काफी अच्छा रहेगा। जॉब में इच्छानुसार प्रमोशन और ट्रांसफर मिलने की भी काफी अच्छी सम्भावना है। साझेदारी वले व्यापार में प्रगति होगी। अपने स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना चाहिए।

शुभ दिन - सोमवार
शुभ अंक- 4,6
शुभ रंग - लाल
दिशा- उत्तर दिशा
विशेष सलाह - स्नान करके श्रीहरि विष्णु भगवान को केसर दूध से अभिषेक करें।

3. मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ड, छ, के, को, हा)
यह सप्ताह आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत ही अच्छा रहेगा। आप सुख-सुविधाओं का आनन्द उठाएंगे। व्यवसाय में बड़ी डील मिलने की सम्भावना बन रही है। ये सप्ताह आपके लिए काफी रचनात्मक रहेगा। आप काम और अपने व्यक्तिगत जीवन दोनों को ही अच्छी तरह से मैनेज करेंगे।

शुभ दिन - मंगलवार
शुभ अंक - 1,3
शुभ रंग - लाल
दिशा- वायव्य दिशा
विशेष सलाह - प्रतिदिन श्रीमदभगवत गीता के एक अध्याय का जप करें।

4. कर्क राशि- (ही, हू, है, हो, डा, डी,डू, डे, डो)
प्रेम विवाह के इच्छुक लोगों का विवाह तय हो सकता है। सन्?्तान प्राप्ति की कामना कर रहे लोगों की इच्छा पूर्ण हो सकती है। बच्चे पढ़ाई में काफी ध्यान देंगे। युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के लिए सप्ताह बहुत ही अच्छा है। घर के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ दिन - गुरुवार
शुभ अंक - 1,9
शुभ रंग - दूधिया
दिशा - दक्षिण दिशा
विशेष सलाह - रविवार को छोड़कर, प्रतिदिन पीपल की जड़ पर जल सीचें।

5. सिंह राशि- (मा.मी,मू मे, मो, टा,टी, टू, टे) -
नए सम्पर्कों का बेहतरीन लाभ मिलेगा। धर्म-कर्म का माह्नैल रहेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विदेशों में कारोबार कर रहे लोगों की आय बढ़ेगी। दार्शनिक साहित्य के प्रति आपका रूझान बढ़ सकता है। मूल्यवान वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं। दीर्घधकालिक योजनाओं को ज्यादा शेयर न करें।

शुभ दिन - रविवार
शुभ अंक- 1, 4
शुभ रंग - लाल
दिशा - उत्तर-पूर्व दिशा
विशेष सलाह - शुक्रवार को छोटी कन्याओं को दूध से बनी खीर खिलाएं।

6. कन्या राशि- (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) -
इस सप्ताह आपकी प्रोफेशनल लाइफ काफी अच्छी रहेगी। वरिष्ठ जनों का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। नए उद्योग-धन्धों में लाभ मिलेगा। यह सप्ताह आपके लिए रोमांचक रहने वाला है। बीमार लोगों की सेहत में सुधार आने की सम्भावना है। आप स्वयं को काफी सौभाग्यशाली महसूस करेंगे।

शुभ दिन - मंगलवार
शुभ अंक - 13
शुभ रंग - गुलाबी
दिशा - उत्तर-पूर्व दिशा
विशेष सलाह - किसी ब्राह्मण को सवा किलो चावल पीले कपड़े में दान करें।

7. तुला राशि- (रा, री, रू, रे, ता, ती. तू, ते) -
आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। उच्चाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण ऑनलाइन बैठकों में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको लोग काफी महत्व देंगे। कृषि कार्यों से जुड़े लोगों की आय बढने की सम्भावना बन रही है। जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध काफी मधुर रहेंगे।

शुभदिन - बुधवार
शुभ अंक - 47
शुभ रंग - गहरा नीला
दिशा - पश्चिम दिशा
विशेष सलाह - शिवलिंग पर प्रतिदिन 7 ब्रेलपत्र में राम-राम नाम लिखकर अर्पित करें।

8. वृश्चिक राशि- (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू ) -
राजनीति से जुड़े लोगों का कद पार्टी के अन्दर बढ़ सकता है। बड़ों का परामर्श आपके लिए काफी लाभदायक रहने वाला है। सांख्यिकी और प्रोग्रामिंग भाषा आदि का अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को कॅरियर के अच्छे विकल्प मिलने के योग बन रहे हैं। अपनी क्षमताओं को पहचानें।

शुभ दिन - गुरुवार
शुभ अंक - 1, 9
शुभ रंग - दूधिया
दिशा - दक्षिण
विशेष सलाह - श्रीसूक्त का प्रतिदिन सुबह पाठ करें।

9. धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा,फा,ढा, भे)
परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। इस सप्ताह आप यात्रा कर सकते हैं। नए-नए अनुभवों के प्रति आकर्षित रहेंगे। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह विशेष रूप से शुभ है। सन्तान के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। निर्माण कार्यों में शानदार प्रगति होने की सम्भावना बन रही है।

शुभ दिन - शनिवार
शुभ अंक - 5, 6
शुभ रंग - भूरा
दिशा - पश्चिम
विशेष सलाह - प्रतिदिन शाम को घी के पांच दीपक तुलसी के सामने लगाएं।

10. मकर राशि- (भो,जा,जी,खी, खू, खे, खो, गा, गी) -
अपनी छुपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए बहुत ही अच्छा सप्ताह है। ऑफिस में बुजुर्ग सहकर्मी आपका उत्साह बढ़ाएंगे। अपने लक्ष्यों के प्रति संकल्पित रहेंगे। व्यापार को आप नया स्वरूप दे सकते हैं। इस सप्ताह नीतियों के लिए तैयार रहेंगे। जोखिम भरे करने का विचार बनाएंगे।
शुभ दिन - शुक्रवार
शुभ अंक - 8, 9
शुभ रंग - दूधिया
दिशा - आग्नेय दिशा
विशेष सलाह - चने की दाल को विष्णु और शिव जी के मंदिर में अर्पित करें।

11. कुंभ राशि- (गू गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) -
कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। लवमेट्स के बीच की कलह दूर होगी। बड़े भाई-बहनों के साथ सम्बन्ध सुधरेंगे। लीवर और किडनी के मरीजों की स्वास्थ्य समस्या का निराकरण होगा। घर की
साज-सज्जा में धन खर्च करेंगे। मन की चिन्ता दूर होगी।

शुभ दिन - बुधवार
शुभ अंक - 47
शुभ रंग - गहरा नीला
दिशा - पश्चिम
विशेष सलाह - गुरुवार को विष्णु जी के मंदिर में घी का दान करें।


12. मीन राशि- (दी, दु, थ, ज, दे, दो, चा, ची) -
कई जातकों के लिए सप्ताह आनन्द से भरपूर रहेगा। परिवार में सुख और शान्ति रहेगी। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। कपल्स इस सप्ताह रोमांटिक मूड में रहेंगे। आंखों की समस्या का निदान होगा। विदेशों
में नौकरी कर रहे लोगों को किसी कारणवश स्वदेश लौटना पड़ सकता है।

शुभ दिन - शनि व रविवार
शुभ अंक - 2, 6
शुभ रंग - हरा,नीला
दिशा - उत्तर दिशा
विशेष सलाह - इस सप्ताह खीर,मालपुए और तांबे के पात्र में मूंग भरकर दान करें।

Story Loader