राशिफल

Weekly Horoscope 13 to 19 November 2022- मकर से मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साप्ताह

Weekly Horoscope 13 to 19 November 2022, Rashifal Today in Hindi: 2022 का राशिफल। दैनिक, साप्ताहिक, मासिक राशिफल। स्वास्थ्य, करियर और परिवार के बारे में जानें। Check out your 2022 Rashifal in Hindi. Get Saptahik Rashifal and know about health, career and prosperity.

2 min read
Nov 13, 2022

Weekly Horoscope 13 to 19 November 2022 : ज्योतिष के अनुसार राशिचक्र में कुल 12 राशियां मानी गई हैं। कुंडली में चंद्र की स्थिति पर ही हर जातक की राशि निर्भर करती है। ऐसे में हर दिन का राशिफल भी सभी 9 ग्रहों के मंत्री चंद्र की गणना पर ही निर्भर करता है। यहां ये भी जान लें कि जातक की राशि का निर्धारण चंद्र से किया जाता है और जिस स्थान पर चंद्र बैठा है वहीं आपकी राशि होती है और हर राशि का प्रतिनिधित्व एक विशेष ग्रह करता है।

इसके अलावा भी इन सभी राशियों पर हर ग्रह का विशेष प्रभाव भी रहता है। यानि जिस राशि में जन्म के समय चंद्र विराजमान है जातक की वहीं राशि होगी। वहीं लगातार ग्रहों होने वाले परिवर्तन यानि ग्रहों की राशि पर पड़ने वाली दृष्टि का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। वहीं हर दिन की भांति हर साप्ताह ग्रहों में लगातार बदलाव ही जातक के हर दिन के राशिफल का निर्धारण भी करता है।

दरअसल साप्ताहिक राशिफल निकालते समय सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार इस सप्ताह मकर से मीन राशि के जातकों के लिए 13 से 19 नवंबर 2022 तक क्या कहता है।

Capricorn Weekly Horoscope 13 to 19 November 2022 : मकर का साप्ताहिक राशिफल

अपनी योग्यताओं को परखने का प्रयास करेंगे। चुनौतियों के साथ विश्वस्त होकर कार्य साधेंगे। आर्थिक लाभ मिलेगा। परिवार में भी मिला-जुला असर होगा। व्यापार में मिलजुल कर कार्य करें। नौकरी में परिश्रम सफलता दे सकता है। महिला तथा छात्रवर्ग को कैमिकल इंजीनियरिंग से जुड़े क्षेत्र में अवसर।

शुभ रंग : बैंगनी, मेंहदी हरा

शुभ अंक : 1, 7 दिशा : आग्नेय, मध्यदक्षिण

अनुकूल सलाह : एकाग्रचित्त रहकर आगे बढ़ें। सफलता मिलेगी।

Aquarius Weekly Horoscope 13 to 19 November 2022 : कुंभ का साप्ताहिक राशिफल

परिस्थितियों में अंतर आने से आत्मबल बढ़ेगा। मित्रों के सहयोग से मदद मिलेगी। परिवार में आर्थिक समस्या का निराकरण होगा। व्यापार में छोटे-छोटे उद्योगों से भविष्य में लाभ मिलेग। नौकरी में विशेष पद मिलने से प्रसन्नता होगी। महिला-छात्रवर्ग को मैकेनिकल इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अवसर।

शुभ रंग : तोतापरी हरा, गुलाबी

शुभ अंक : 1, 5 विशा: उत्तर, पूर्व

अनुकूल सलाह : अंधविश्वासों से बचें। संबंधों पर ध्यान दें।

Pisces Weekly Horoscope 13 to 19 November 2022 : मीन का साप्ताहिक राशिफल

कार्य से संबंधित बाहरी यात्रा श्रेष्ठ आर्थिक लाभ दे सकती है। अनुभव-प्रयासों नए रास्ते खुलेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। पूर्व दिशा से समाचार मिल सकता है। व्यापार में
अच्छी स्थिति चल रही है। नौकरी में वरिष्ठ पद का लाभ। महिला-छात्रवर्ग को शोध के
संदर्भ को लेकर अन्तरराष्ट्रीय अवसर।

शुभ रंग : जामुनी, चमकीला सफेद

शुभ अंक : 5, 8 दिशा : मध्यपूर्व, उत्तर

अनुकूल सलाह : प्रयासों का पक्ष और अपने दायरे को बढ़ाएं। सफलता मिलेगी।

Also Read
View All

अगली खबर