
साप्ताहिक राशिफल 17 से 23 मार्च 2024
करियर और आर्थिक जीवन: मेष राशि वालों के लिए 17 मार्च से 23 मार्च तक का पूरा सप्ताह बेहद शुभ है। गैर-परंपरागत व्यवसाय में आपको सफलता मिलेगी। बुद्धिमान व्यक्ति के रूप में आपका नाम होगा। यह सप्ताह आपको खुशियां देगा। मेष राशि के ऐसे लोग जो रचनात्मक काम और प्रतियोगी परीक्षा में लगे हैं उनको सफलता मिलेगी। कारोबारियों को अपने कर्मचारियों की समस्याओं पर गौर करना चाहिए। सप्ताह के आखिर का समय आपके लिए विशेष रूप से शुभफल देगा। इस समय कार्यक्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा। रविवार और मंगलवार का दिन आपके लिए शुभफल दायक है।
पारिवारिक जीवनः घर में छोटी सी बात को लेकर तनाव हो सकता है। इस समय आपको किसी पर भी सहज विश्वास नहीं करना चाहिए। इस सप्ताह मेष राशि के लोग धार्मिक मामलों में रुचि ले सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आप भाग ले सकते हैं। दाम्पत्य संबंधों में कमजोरी आ सकती है। इस समय आपकी बातों को तोड़-मरोड़ कर लोग पेश कर सकते हैं। गुरुवार और शनिवार तक का दिन थोड़ा भारी रहेगा।
सेहतः छोटे भाई-बहनों की सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। मांसपेशियों में जकड़न जैसी समस्या हो सकती है। किसी को बिना मांगी सलाह न दें। व्यर्थ के कार्यों में अपना समय बर्बाद न करें। भगवान शिव बेलपत्र में शहद लगाकर अर्पित करना लाभ देगा।
करियर और आर्थिक जीवनः 17 मार्च से 23 मार्च का पूरा सप्ताह आपको काफी कुछ सिखाकर जाने वाला है। आपको बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है। जॉब और कारोबार में स्थिरता रहेगी। ऑनलाइन कारोबार से आपको लाभ मिलेगा। कारोबारियों को अपनी टीम पर पूरी तरह से नियंत्रण रखना होगा। जोखिम भरे निवेशों को लेकर जल्दबाजी न करें। किसी को उपहार देने में आपको धन खर्च करना पड़ेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स से जुड़े कारोबार में कुछ समस्या हो सकती है। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें। बुधवार और गुरुवार काफी शुभ रहेंगे।
पारिवारिक जीवनः अपनी वाणी को नियंत्रित रखें। छोटी-छोटी बातों पर आपको क्रोध न करें। इस हफ्ते वृषभ राशि वालों को स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। जीवनसाथी के प्रति प्रेम गहरा होगा। आंतरिक रूप से सुख की अनुभूति करेंगे। बुजुर्गों की सलाह आपके काफी काम आने वाली है। पुराने विवादों को निपटाने में सफलता मिलेगी। परिजनों का पूर्ण सहयोग नहीं मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
सेहत: अत्यधिक गर्म और गरिष्ठ भोजन का सेवन करने से बचें। पेट में जलन और गैस की समस्या होने की आशंका है। रविवार को छोड़कर सभी दिन पीपल के पेड़ की जड़ पर जल चढ़ाएं और चींटियों के लिए शक्कर बिखेर दें। गुरुवार और शुक्रवार का दिन शुभ नहीं है।
ये भी पढ़ेंःदैनिक राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
करियर और आर्थिक जीवनः इस सप्ताह आपको नई जॉब का मौका मिल सकता है। सप्ताह की शुरुआत काफी अच्छी रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बहुत ही अच्छा होगा। आपकी मेहनत और टीम भावना की प्रशंसा होगी। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों पर भरोसा रखना लाभ देगा। नई सम्पत्ति में निवेश करना अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ कठिन प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। युवाओं को अपने भविष्य की चिन्ता रहेगी। रविवार, सोमवार और शुक्रवार बेहद शुभ दिन होंगे।
पारिवारिक जीवनः वैसे तो पूरा सप्ताह आपके लिये शुभ ही रहेगा। लेकिन स्वभाव और कार्यशैली में बदलाव लाना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ आपकी समझ और विश्वास में बढ़ोतरी होगी। विवाह योग्य सन्तान के विवाह को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। सप्ताह मध्य में पिता की सेहत और व्यवहार को लेकर परेशानी हो सकती है। विदेश यात्रा में बाधा हो सकती है।
सेहतः आपको सेहत में लापरवाही न करें। हृदय रोगियों को खान-पान पर ध्यान देना पड़ेगा। बुजुर्ग जातकों को घुटनों में दर्द की शिकायत होने की आशंका है। प्रतिदिन गाय को हरी घास खिलाएं लाभ मिलेगा।
करियर और आर्थिक जीवनः थोड़ी कोशिशों से कई काम बन जाएंगे। बेरोजगारों को नई नौकरी मिलेगी। नया स्टार्टअप इस सप्ताह शुरू कर सकते हैं। विदेशी कंपनी में नौकरी कर रहे लोगों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा है। रूका हुआ धन वापस मिल सकता है। बुधवार और गुरुवार के दिन विशेष रूप से शुभ रहने वाले हैं।
पारिवारिक जीवनः दूसरों के बहकावे में आकर निर्णय न लें। रिश्तों में आ रही गलतफहमी दूर करें। पिता के साथ मनमुटाव हो सकता है। बच्चों को गलत आदतों से बचाएं। किसी का अपमान न करें। समाज में मान सम्मान मिलेगा। शुभ चिंतक सराहना करेंगे। धार्मिक कार्यों के उद्देश्य से तीर्थ यात्रा कर सकते हैं। रविवार को कोई महत्वपूर्ण वस्तु गुम हो सकती है। उपकरणों और महंगी वस्तुओं की खरीदारी संभल कर या देख-समझकर करें। उसूलों पर खड़े रहें वर्ना मान हानि हो सकती है।
सेहतः आंखों में जलन की शिकायत हो सकती है। जीवनसाथी की सेहत का भी आपको विशेष ध्यान देना चाहिए। नित्य भगवान शिव को आंकड़े की माला चढ़ाएं और अभिषेक करें।
करियर और आर्थिक जीवनः धन की वजह से रूके हुए काम दोबारा से शुरू हो सकते हैं। अपनी महत्वाकांक्षाओं को लेकर योजना बना सकते हैं। उच्च शिक्षण संस्थानों की प्रवेश परीक्षा में सफलता मिल सकती है। शेयर मार्केट में निवेश से लाभ होगा। यदि नौकरी बदलना चाहते हैं तो आपको जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। पुराने लोन और कर्ज के कारण थोड़ी परेशानी होगी। काम का दबाव आपके मूड को खराब करेगा। चापलूस लोगों से आपको दूरी बनाकर रखना चाहिए। ये लोग आपका बड़ा नुकसान करा सकते हैं। रविवार, सोमवार और शनिवार को नए शुभ कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं।
पारिवारिक जीवनः इस सप्ताह काफी शॉपिंग कर सकते हैं। दार्शनिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। संतान के आचरण से गदगद रहेंगे। आप लोगों की दिल खोलकर मदद करेंगे। विवाह योग्य कन्याओं का विवाह तय हो सकता है। लोग आपके व्यक्तित्व से प्रभावित रहेंगे। लंबी दूरी की यात्रा के लिए यह सप्ताह शुभ नहीं है।
सेहतः पहले से बीमार चल रहे लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। मौसम में बदलाव के कारण तेज सिर दर्द की समस्या हो सकती है। बुधवार और गुरुवार का दिन स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से शुभ नहीं है। हनुमान जी के पास घी का दीया जलाकर राम नाम का जप करें।
करियर और आर्थिक जीवनः सप्ताह की शुरुआत किसी अच्छी खबर से होगी। राजनीतिक लोगों से आपके सम्पर्क मजबूत होंगे। व्यापार में क्लाइंट्स के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों की आय बढ़ सकती है। आयात-निर्यात से जुड़े कारोबारियों को लाभ मिलेगा। रियल एस्टेट से जुड़े व्यवसाय में थोड़ी परेशानी आ सकती है। व्यवसाय में सहयोगियों के साथ परस्पर सामंजस्य में कमी के कारण व्यापार खराब हो सकता है। सम्वादहीनता की स्थिति उत्पन्न न हो इसका ध्यान रखें। शुक्रवार और शनिवार को आर्थिक नुकसान हो सकता है।
पारिवारिक जीवनः इस सप्ताह आप काफी रोमान्टिक मूड में रहने वाले हैं। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। परिवार को आप काफी समय देंगे। परिजनों के साथ आप यात्रा पर जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन को आप काफी समय देंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यर्थ के काम में समय बर्बाद न करें। लोहे के उपकरणों व सामान का सावधानी पूर्वक उपयोग करें। सरकारी नियमों का पालन करें।
सेहतः आपको अपनी क्षमता से अधिक काम नहीं करना चाहिए। इससे आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। शरीर को पर्याप्त आराम दें। घर के पूजा-स्थल में हल्दी की गांठ रखकर उसकी पूजा करें।
Updated on:
17 Mar 2024 10:36 pm
Published on:
17 Mar 2024 10:35 pm
