
साप्ताहिक राशिफल 19 जून से 25 जून 2022: सिंह वालों को काम में करनी पड़ेगी भागदौड़, जानें अन्य राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह
Weekly Horoscope 19 June To 25 June 2022 (साप्ताहिक राशिफल 19 जून से 25 जून 2022): ज्योतिष शास्त्र में ग्रह नक्षत्रों की चाल के आधार पर दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक राशिफल की गणना की जाती है। इस राशिफल में अलग अलग राशि वाले जातकों की शिक्षा, धन, करियर, स्वास्थ्य तथा दांपत्य जीवन आदि से जुड़ी जानकारियां होती हैं। ऐसे में आने वाला सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए धन लाभ और सफलता लेकर आएगा तो कुछ राशि के लोगों को मौसम की मार झेलनी पड़ सकती है। तो आइए जानते हैं सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आने वाला ये सप्ताह...
मेष राशि (Aries Weekly Horoscope): इस सप्ताह आप में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मेहनत से लाभ प्राप्त करेंगे। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा। कारोबारियों को मिलाजुला लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। उधार लेने से बचें। कपड़ा उद्योग से जुड़े लोगों को काम में अच्छा लाभ मिल सकता है।
वृष राशि (Taurus Weekly Horoscope): कार्य क्षेत्र में सक्रिय रहने से अच्छा लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कर्ज उतारने के अवसर प्राप्त होंगे। कोई नया प्रोजेक्ट हाथ लग सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी प्रेशर में आकर काम करना पड़ सकता है।
मिथुन राशि (Gemini Weekly Horoscope): इस सप्ताह साझेदारी में व्यवसाय करने का मौका मिल सकता है। रुके हुए कार्य पूर्ण करने के लिए मेहनत करेंगे। पैसों से जुड़े मामलों में व्यस्त रहेंगे। बचत भी होगी। वरिष्ठ अधिकारी आपसे थोड़ी नाराज हो सकते हैं लेकिन आपके प्रदर्शन से वे भी प्रभावित होंगे। इस सप्ताह कामकाज में अधिक मेहनत और कम लाभ के योग बन रहे हैं।
कर्क राशि (Cancer Weekly Horoscope): इस सप्ताह क्रोध पर काबू रखें। अंधविश्वास में बढ़ोतरी होगी। उच्च शिक्षा और शोध के कार्यों के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है। नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है। मन शांत रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से धन प्राप्त हो सकता है।
सिंह राशि (Leo Weekly Horoscope): दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कार्य में तरक्की मिलेगी। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। सप्ताह के अंतिम दिनों में यात्रा करना अनुकूल रहेगा।
कन्या राशि (Virgo Weekly Horoscope): कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य लाभ देगा। प्रेम जीवन के लिए सप्ताह अनुकूल है। खर्चों में वृद्धि होगी। मानसिक तनाव हो सकता है। वित्त प्रबंधन पर ध्यान दें। नौकरीपेशा को अच्छा लाभ मिलेगा। व्यापारियों को तरक्की के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करने की जरूरत पड़ेगी।
तुला राशि (Libra Weekly Horoscope): माता-पिता और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। धन अर्जित करने के लिए सामान्य प्रयास करेंगे। सप्ताह की शुरुआत में काम की रफ्तार धीमी रहेगी लेकिन आगे स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी। साझेदारी में व्यापार कर रहे हैं तो कागजों को अच्छे से पढ़ें। इस सप्ताह अपने बलबूते पर काम करेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio Weekly Horoscope): इस सप्ताह आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रयास करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्य स्थल पर नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। सहकर्मियों के साथ तालमेल बिठाकर काम करेंगे। तभी सफलता मिल सकती है।
धनु राशि (Sagittarius Weekly Horoscope): यह सप्ताह आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। अचानक कहीं से लाभ प्राप्त हो सकता है। साथ ही घरेलू कार्यों में भी वृद्धि होगी। मित्रों के सहयोग से लाभ कमा सकते हैं। अपने कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं करें।
मकर राशि (Capricorn Weekly Horoscope): इस सप्ताह काम के सिलसिले में कमी दूर यात्रा करनी पड़ सकती है, हालांकि प्रयास सफल भी होंगे। इस सप्ताह आमदनी को बढ़ाने और खर्चों पर नियंत्रण के लिए प्रयास करेंगे। परिवार की किसी बुजुर्गों की सहायता से आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। यात्रा में सावधानी बरतें।
कुंभ राशि ( Aquarius Weekly Horoscope): यह सप्ताह आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जीवनसाथी की तरफ से संतुष्ट रहेंगे।विद्यार्थियों की पढ़ाई में बाधा उत्पन्न हो सकती है। कारोबारियों को काम के दौरान सभी कागजात ध्यानपूर्वक पढ़ लेने चाहिए।
मीन राशि (Pisces Weekly Horoscope): यह सप्ताह इस राशि वालों के लिए मिलजुला रहेगा। धन लाभ होगा। साथ ही घरेलू खर्चे भी अधिक रहेंगे। कार्यस्थल पर अपने सहकर्मियों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। अपने क्रोध पर काबू रहेंगे। इस हफ्ते नौकरी में थोड़े परिवर्तन हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: वास्तु शास्त्र: चंद्र और वायु से होता है कूलर-पंखे का संबंध, जानें इसे लगाने की सही दिशा और रंग
Updated on:
19 Jun 2022 05:29 pm
Published on:
19 Jun 2022 05:27 pm
बड़ी खबरें
View Allराशिफल
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
