7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mithun Varshik Rashifal 2024: नए वर्ष लाएगा खुशियां, जानिए मिथुन राशि वालों को 2024 में क्या मिलेगी सौगात

Mithun Varshik Rashifal 2024 नया साल 2024 आपके लिए कैसा रहेगा यह जानना चाहते हैं तो पढ़ें वार्षिक राशिफल मिथुन 2024, यहां आपको मिलेंगे मिथुन राशिवालों के करियर से पारिवारिक आर्थिक जीवन तक के सभी सवालों के जवाब..

3 min read
Google source verification

image

Pravin Pandey

Dec 19, 2023

mithun_varshik_rashifal.jpg

मिथुन वार्षिक राशिफल 2024

पारिवारिक जीवन
मिथुन राशिफल 2024 के अनुसार मिथुन राशि वालों के लिए वर्ष की शुरुआत अच्छी रहेगी और घर में कुछ बदलाव लाए जाएंगे। सभी के बीच किसी बात को लेकर प्रसन्नता रहेगी। जून-जुलाई के महीने में धार्मिक यात्रा के योग हैं। सभी घरवालों का साथ आपको मिलेगा और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। वहीं नए साल के आखिर में परिवार में कोई नई खुशी आ सकती है। यह खुशी किसी सदस्य की नौकरी के रूप में हो या किसी नन्हे मेहमान के घर में आने के रूप में या कुछ और। कुल मिलाकर यह वर्ष आपके पारिवारिक जीवन के लिए आनंदमय रहने वाला है।

आर्थिक स्थिति
यदि आपने धन का कहीं निवेश कर रखा है तो साल 2024 में वहां से लाभ मिलने के संकेत हैं। मुख्य तौर पर किसी कंपनी या स्टार्टअप में निवेश किए गए धन पर बड़ा लाभ मिल सकता है। वहीं परिवार के किसी सदस्य को आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है और इसके लिए आप दोषी ठहराए जा सकते हैं। इसलिए सतर्क रहें ताकि किसी समस्या से बच सकें। वहीं साल 2024 के बीच में आर्थिक स्थिति आपकी सुधरेगी और इस समय कई क्षेत्रों से धन उपार्जन कर सकते हैं। आपकी संतान का भी इसमें सहयोग मिलेगा और उनके दिए विचार पर आगे बढ़ने से अवश्य ही आपको लाभ मिलेगा। ऐसे में उनकी बात को भी महत्ता दें और उसे ध्यान से सुनने का प्रयास करें।

मिथुन राशि व्यापार और करियर
मिथुन राशिफल 2024 के अनुसार आपके करियर के लिए यह साल अधिक शुभ नहीं है। यदि आप जॉब कर रहे हैं तो शायद आपका अपनी जॉब से मोहभंग हो जाए और आप अपनी फील्ड ही बदल डालें। लेकिन चिंता न करें क्योंकि यह फैसला भविष्य में आपके लिए लाभदायक होगा। व्यापार के क्षेत्र में उतार चढ़ाव बना रहेगा। शुरूआत में कुछ घाटा संभव है और कुछ समझौते भी कैंसिल हो सकते हैं लेकिन आगे चलकर आप लाभ ही कमाएंगे। बाजार में आपकी छवि सकारात्मक बनी रहेगी और कुछ नए मित्र भी बनेंगे।

ये भी पढ़ेंः Vrishabh Varshik Rashifal 2024: अगले साल कब जागेगी आपकी किस्मत, पढ़ें वृषभ वार्षिक राशिफल

मिथुन राशिफल 2024 शिक्षा और करियर
मिथुन राशिफल 2024 के अनुसार पहले तो पढ़ाई में कम मन लगेगा लेकिन फिर कोई ऐसी घटना घटेगी जो आपको आत्म-मंथन के लिए विवश कर देगी। इसके बाद आप अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देंगे और सफलता भी प्राप्त करेंगे। जिनका अभी कॉलेज में एडमिशन हुआ है उन्हें अपने अध्यापकों से मार्गदर्शन मिलेगा और आगे क्या करना चाहिए इसके बारे में पारदर्शिता आएगी। वहीं कॉलेज के किसी मित्र के साथ अनबन हो सकती है और वे पढ़ाई में आपका नुकसान कर सकते हैं। इस साल अपने व्यवहार को संतुलित रखें और किसी से उलझने से बचें।

मिथुन राशिफल 2024 प्रेम जीवन
मिथुन राशिफल 2024 प्रेम जीवन के अनुसार यदि आपके विवाह को कुछ ही समय हुआ है तो साल 2024 की शुरुआत में किसी बात को लेकर आप दोनों के रिश्ते के बीच दरार आ सकती है। यदि समय रहते उन्हें नहीं सुलझाया गया तो बात तलाक तक पहुंच सकती है। इस साल आपको धैर्य से बातों को समझना होगा वर्ना पछताना पड़ सकता है। यदि आप सिंगल हैं और किसी अपने की तलाश में हैं तो साल 2024 में सोशल मीडिया पर किसी के प्रति आकर्षण का भाव आएगा लेकिन उनसे कह नहीं पाएंगे। ऐसे में आवेग में आने से बचें और पूरा समय दें।

ये भी पढ़ेंः Mokshada Ekadashi 2023: साल के सबसे छोटे दिन तीन दुर्लभ योग, चार राशियों को होगा विशेष लाभ


स्वास्थ्य राशिफल मिथुन राशि
मिथुन राशिफल 2024 के अनुसार इस साल स्वास्थ्य से संबंधित कुछ समस्याएं आएंगी। ऐसे में आपको पहले से ही सतर्क रहने की आवश्यकता है। मानसिक रूप से आप एकदम स्वस्थ रहेंगे और पहले से ज्यादा तरोताजा महसूस करेंगे। सभी के बीच शांति का अनुभव होगा और आप अपने व्यवहार से सभी को खुश भी कर देंगे।

मिथुन राशि का शुभ अंक और शुभ रंग
वार्षिक मिथुन राशिफल के अनुसार साल 2024 के लिए आपका लकी नंबर 8 और लकी कलर संतरी है। इसलिए इस साल अपने कामकाज के दौरान संतरी वस्त्र का इस्तेमाल करें और लकी नंबर 8 का भी प्रयोग करें। इससे आप किसी नुकसान से बचेंगे।