16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लड़की की उम्र से 11 साल बड़ा था दूल्हा, पुलिस ने रुकवाई शादी

शादी से कुछ घंटे पहले ही दुल्हन ने किया पुलिस को फोन, रुक गई शादी...

2 min read
Google source verification
hodhangabad_bride.jpg

नर्मदापुरम (होशंगाबाद). नर्मदापुरम संभाग के पिपरिया में शादी के दिन ही एक दुल्हन ने खुद ही पुलिस को फोन कर अपनी शादी रुकवा दी। शादी रुकते ही दुल्हन व दूल्हा पक्ष के परिवारों में हड़कंप मच गया। दोनों ही परिवारों की रजामंदी से शादी तय की गई थी और ऐसे में ऐन वक्त पर दुल्हन के शादी से इंकार करने पर परिवार के सदस्य हैरान रह गए। शादी रुकवाने के बाद दुल्हन ने माता-पिता के साथ घर जाने से भी इंकार कर दिया जिसके कारण उसे वन स्टाफ सेंटर भेजा गया है।

11 साल बड़े लड़के से शादी करने से इंकार
जानकारी के मुताबिक 28 मई को शादी होने थी जिसके लिए लड़की पक्ष के लोग एक दिन पहले ही पिपरिया पहुंच गए थे। जिस दिन बारात आने थी उसी दिन कुछ घंटों पहले ही दुल्हन ने डायल 100 पर कॉल कर पुलिस को शादी स्थल पर बुला लिया। पुलिस के आते ही दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन ने शादी तोड़ने की वजह बताते हुए कहा कि वो 19 साल की है और जिस लड़के के साथ उसकी शादी हो रही है वो 30 साल का है। वह अपनी उम्र से 11 साल बड़े लड़के से शादी नहीं कर सकती। दुल्हन की बातों को प्राथमिकता देते हुए पुलिस ने शादी रुकवा दी। वहीं दुल्हन के परिवार का कहना था कि शादी तय होते वक्त बेटी ने शादी के लिए रजामंदी दी थी और अब शादी से इंकार कर रही है। दुल्हन के शादी से इंकार करने से शादी स्थल पर सन्नाटा पसर गया।

यह भी पढ़ें- सभी सरकारी टीचर्स की गर्मियों की छुट्टियां कैंसिल, जारी हुआ आदेश


डायल 100 को दुल्हन ने किया फोन
पुलिस ने बताया कि डायल 100 पर फोन कर एक दुल्हन ने शादी न करने की बात कही थी। जब मौके पर पहुंचे तो दुल्हन ने खुद की उम्र से 11 साल बड़े लड़के से शादी करने से इंकार किया। लिहाजा उसकी शादी रुकवा दी गई, लड़की ने माता-पिता के साथ घर जाने से भी इंकार किया है जिसके कारण उसे वन स्टाफ सेंटर भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड को घर से भागकर शादी करने बुलाया और फिर शारीरिक संबंध बनाकर मार डाला