6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कालेज गर्ल करती थी जूनियर के साथ गंदी हरकतें, दे दी जान

पूर्व विधानसभा सचिव की बेटी है आरोपी मेडिकल छात्रा, ड्रग्स की है आदी

2 min read
Google source verification
medical students

बैतूल जिले के सेंदूरजनाघाट निवासी छात्र यश पेठे ने रैगिंग और सीनियर छात्रों की प्रताडऩा से तंग आकर 14 जून को फांसी लगा ली थी।

बैतूल। एक कालेज गर्ल की हरकतों से तंग आकर जूनियर छात्र ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। यह मेडिकल कालेज की सीनियर छात्रा और उसके अन्य चार साथी जूनियर के साथ ऐसी-ऐसी गंदी हरकतें करते थे कि वह इससे तंग आ गया था। उसने बैतूल स्थित अपने घर जाकर फांसी लगा ली। छात्रा पूर्व विधानसभा सचिव सत्यनारायण शर्मा की बेटी है। उसके अन्य साथी भी रइसजादे हैं। सभी ड्रग्स और नशे के आदी हो चुके हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने का अपराध दर्ज किया है।

भोपाल के एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज का मामला
यह मामला भोपाल के एलएनसीटी मेडिकल कालेज का है। यहां पढऩे वाले बैतूल जिले के सेंदूरजनाघाट निवासी छात्र यश पेठे ने रैगिंग के चलते 14 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पांच मेडिकल छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस दो छात्रों को भोपाल से पकड़कर बैतूल ले आई है। दोनों पुलिस हिरासत में हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि ड्रग्स और नशे की लत के चलते जूनियर छात्रों को प्रताडि़त कर अड़ी डालते थे। यश से भी नशे के लिए पैसे लेते थे। ज्ञात रहे कि यश के पता ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे पर चोरी का आरोप लगाकर छात्रा ने पैसे मांगे थे। तब उन्होंने खुद उसके खाते में दस हजार रुपए ट्रांसफर किए थे। वह अपने बेटे को अब तक एक से डेढ़ लाख रुपए खर्च के लिए दे चुके थे। पुलिस ने यश की मौत के बाद मामले की जांच उपरांत सोमवार को मुकदमा दर्ज किया। जिन पांच छात्रों को आरेापी बनाया गया है वे सभी बड़े घरानों से ताल्लुक रखते हैं और ड्रग्स एवं नशे के आदि थे। जिसके चलते वे जूनियर छात्रों को प्रताडि़त करते थे।

नशे के आदी हैं आरोपी
कोतवाली टीआई राजेश साहू ने बताया कि मृतक यश के पिता डॉ प्रहलाद पेठे बयान के बाद पुलिस ने पड़ताल की तो सीनियर छात्रों पर लगे आरोप सही पाए गए। इसके बाद एक दल आरोपी छात्रों की तलाश में भोपाल भेजा गया था। जिसमें से दो छात्र गौरव दुबे और आकाश सोनी को हिरासत में लेकर बैतूल लाया गया है। जबकि अन्य साथी फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है। पांच छात्रों के विरूद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित किए जाने की धारा 306 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। इधर रैगिंग से जुड़े मामले की भी पुलिस जांच की जा रही है। टीआई ने बताया कि आरोपी सभी छात्र नशे की लत के शिकार है। जिसके चलते उनके द्वारा जूनियर छात्रों को प्रताडि़त किया जाता था।

इनके विरूद्ध दर्ज किया गया मामला
मेडिकल कॉलेज के छात्र श्रुति शर्मा पिता सत्यनारायण शर्मा निवासी मणिपुरम नगर भोपाल, शालीन उपाध्याय पिता मनीष उपाध्याय निवासी आराधना नगर भोपाल, गौरव दुबे पिता दिलीप दुबे निवासी कोटरा सुलतानाबाद भोपाल, आकाश सोनी पिता अखिलेश सोनी निवासी कोटरा सुलतानाबाद एवं कार्तिक खरे शामिल है।