होशंगाबाद। सर्दी, खांसी एवं बुखार आदि के मरीजों के उपचार के लिए जिले में संचालित समस्त फीवर क्लीनिक सेंटरो का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन शुरू किया जाए। लोगों की जानकारी के लिए क्लीनिक के सामने पोस्टर चस्पा किए जाएं। यह निर्देश गुरुवार को कलेक्टर धनंजय सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में दिए। बैठक में वर्षा जनित बीमारियों के दृष्टिगत सभी स्वास्थ्य केन्द्रों, उपस्वास्थ्य केन्द्रों एवं चिकित्सालयों में ओआरएस घोल एवं आवश्यक दवाईयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने आरैर टीकाकरण कार्यक्रम एवं गर्भवती माता के पंजीयन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।