जयस्तंभ पर कांग्रेस का धरना आज
कांग्रेस बुधवार दोपहर 12 बजे से जयस्तंभ पर धरना देकर पुलिस कार्रवाई का विरोध करेगी। नगर अध्यक्ष पंकज राठौर ने कहा कि जिले में भाजपा की दमनकारी नीतियों, पुलिस व प्रशासन की राजनैतिक दबाव में एकतरफा कार्रवाई के विरोध में यह धरना व विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि राजनीतिक दुर्भावना से पुलिस व प्रशासन ने सत्ता के दबाव में कार्रवाई की है, जो अत्यंत निंदनीय है। जागरूक जनता सब जानती है।