
diwali 2017 puja and date in india calendar
होशंगाबाद. साल का सबसे बड़े त्योहार दीपोत्सव का आगाज मंगलवार से हो गया है। हर कोई दीपावली को अपने तरीके से मनाने की तैयारी में जुटा है। दीपावली के दिन लक्ष्मीपूजा कर लोग सुख समृद्बि मांगेंगे।
कार्तिक मास की अमावस्या को दीपावली का पर्व मनाया जाता है। जो धनतेरस से शुरु होकर रुप चौदस, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज तक मनाया जाता है। इन सबका अपना महत्व है। इस बार यह त्योहार 19 अक्टूबर को मनाया जाएगा। हम आज आपको बता रहे हैं कि अगले
हिंदू पंचांग व अंग्रेजी कैलेंडर में भिन्नता होने के कारण दीपावली का २०४० तक की दीपावली किस तारीख और किस दिन मनाई जाएगी। पं. नितेंद्र चौबे के अनुसार पंचाग की गणना के अनुसार अगले कई सालों तक के त्योहार की तारीख पहले से पता की जा सकती है।
त्योहार की तारीख
साल 2018- 7 नवंबर, बुधवार
साल 2019- 27 अक्टूबर, रविवार
साल 2020- 14 नवंबर, शनिवार
साल 2021- 4 नवंबर, गुरुवार
साल 2022- 24 अक्टूबर, सोमवार
साल 2023- 12 नवंबर, रविवार
साल 2024- 1 नवंबर, शुक्रवार
साल 2025- 21 अक्टूबर, मंगलवार
साल 2026- 8 नवंबर, रविवार
साल 2027- 29 अक्टूबर, शुक्रवार
साल 2028- 17 अक्टूबर, मंगलवार
साल 2029- 5 नवंबर, सोमवार
साल 2030- 26 अक्टूबर, शनिवार
साल 2031- 14 नवंबर, शुक्रवार
साल 2032- 2 नवंबर, मंगलवार
साल 2033- 22 अक्टूबर, शनिवार
साल 2034- 10 नवंबर, शुक्रवार
साल 2035- 30 अक्टूबर, मंगलवार
साल 2036- 18 अक्टूबर, शनिवार
साल 2037- 6 नवंबर, शुक्रवार
साल 2038- 27 अक्टूबर, बुधवार
साल 2039- 15 नवंबर, मंगलवार
साल 2040- 4 नवंबर, रविवार
ये दीपावली के पूजन का मुहूर्त
दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 7 बजकर 11 मिनट से रात 8 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। इस दिन सूर्यास्त होने के बाद प्रदोष काल के दौरान स्थिर लग्न में माता लक्ष्मी की पूजा करें। क्योंकि स्थिर लग्न में ही माता लक्ष्मी की पूजा करना अच्छा माना जाता है। स्थिर लग्न के बारे में ज्योतिष में ऐसा बताया गया है कि वृषभ लग्न का काल ही स्थिर लग्न है।
इस बार अमावस्या तिथि गुरुवार और चित्रा नक्षत्र का मिलन 27 वर्ष बाद, चतुग्र्रही योग का संयोग 12 वर्ष बाद बन रहा है। सूर्य, चंद्रमा, बुध और बृहस्पति चारों ग्रह तुला राशि पर रहेंगे। इस संयोग में खरीदारी करना शुभ माना जाता है।
Published on:
17 Oct 2017 03:13 pm
बड़ी खबरें
View Allहोशंगाबाद
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
