12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलवामा अटैक का असर : इस जिले में नहीं बिकेंगे पाक से आने वाले ड्रायफ्रूट

व्यापारी महासंघ ने इंदौर-दिल्ली के थोक व्यापारियों से की चर्चा

less than 1 minute read
Google source verification
pulwama aatanki hamla latest news and dry fruits benefits

पुलवामा अटैक का असर : इस जिले में नहीं बिकेंगे पाक से आने वाले ड्रायफ्रूट

होशंगाबाद। पुलवामा आतंकी हमले का असर अब पाकिस्तान से आने वाले ड्रायफ्रूट पर भी दिखेगा। पाकिस्तान से आयात होने वाले ड्राय फ्रूट के व्यापार के बहिष्कार को लेकर होशंगाबाद जिले के व्यापारी एकजुट हो रहे हैं। व्यापारी महासंघ ने इस संबंध में इंदौर-दिल्ली के थोक व्यापारियों से चर्चा की है। दिल्ली से आवक रूकते ही जिले के इस कारोबार से जुड़े व्यापारी भी पाकिस्तान में उत्पादित ड्राय फ्रूट (सूखे मेवे) कि बिक्री को बंद कर देंगे। अगर ऐसा हुआ तो मेवा मिष्ठान में खारक, बादाम, काजू, किसमिस आदि सूखे मेवे का उपयोग बंद सा हो जाएगा। कुछ व्यापारियों ने तो खारक बेचना भी बंद कर दिया है।
व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष राजकुमार खंडेलवाल एवं थोक व्यापारी भीम मुनियर बताते हैं कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पाक परस्त आंतकियों व्दारा किए गए आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 से अधिक जवानों के शहीद होने से पूरे देश के साथ ही नर्मदांचल में भी आक्रोश है। देश की सरकार और सेना के साथ हर व्यापारी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हुआ है। पाक को करारा जबाव देना होगा। पाक से व्यापारिक संबंध में भी खत्म होना चाहिए। इसी तारतम्य में पाक से आयात होने वाले सामान का भी बहिष्कार किया जाएगा। जिसमें सूखे मेवे, खारक, नमक, कपास सहित अन्य सामान को नहीं बेचने का निर्णय लिया जा रहा है। इंदौर- दिल्ली से थोक व्यापारी इस बारे में जल्द निर्णय लेने वाले हैं। अगर ऐसा होता है तो जिले के बाजार की किराना दुकानों में ड्राय फ्रूट भी बिकने बंद हो जाएंगे। इसके लिए व्यापारी खुद अपना नुकसान सहन करने को तैयार हैं। जिले में करीब खारक-छुआरे का ही करीब एक करोड़ का कारोबार हर महीने होता है। कुछ व्यापारियों ने तो दुकानों में रखे खारक को बोरियों में बंद कर बिक्री भी बंद कर दी है।