
रोजाना एक कीवी का फल खाने से जड़ से खत्म हो जाएगें ये तीन रोग, तीसरा महिलाओं के लिए खास
होशंगाबाद। वैसे तो सभी सीजन के फल खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है लेकिन कीवी नामक फल से शरीर को ज्यादा फायदा मिलता है। डॉक्टर्स का कहना है कि कीवी नामक फल से शरीर में होने वाले तीन रोगो से छुटकारा मिल सकता है। कीवी हमारे स्वास्थ्य के लिए ज्यादा लाभदायक होता है। इसका स्वाद मीठा और खाने में बहुत ही स्वादिष्ट फल होता है। इस फल में प्रचुर मात्रा में विटामिन, फाइबर, फॉलिक एसिड, मिनरल्स, आदि चीजें पर्याप्त मात्रा में होती है। यह हमारे शरीर में होने वाली कई तरह की बीमारियों को जड़ से खत्म करने में मदद करता है। तो आइए हम आपको बताते है कि रोजाना मात्र एक कीवी का फल खाने से कौन सी बीमारी जड़ से खत्म होती है।
ये बीमारियां होती है जड़ से खत्म
पेट की परेशानी
महिलाओं हो या पुरूष, बच्चें हो या बुजुर्ग सभी को कब्ज यानि पेट की खराबी की समस्या हमेशा बनी रहती है। और ये आम बात है। इसका सबसे अच्छा और सस्ता उपाय कीवी है। कीवी में विटामिन, मिनरल्स, फाइबर आदि गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो हमारे पेट से जुड़ी अनेक समस्याओं जैसे गैस, कब्ज आदि को दूर करने का काम करते हैं। साथ ही यह हमारी पाचन क्रिया को भी मजबूत बनाते है। तो इन समस्याओं से निजात पाने के लिए कीवी का सेवन जरूर करना चाहिए।
महिला में होती त्वचा संबधि समस्या
अक्सर महिलाओं और लड़कियों में त्वचा संबंधि समस्या होती रहती है। सबसे ज्यादा वे अपने चहरे पर हो रहे पिम्पल्स को लेकर परेशान रहती है। तो इसका सबसे अच्छा उपाय है कि रोजाना एक कीवी का फल खाए जिससे आपकी त्वचा संबंधि सभी रोगो से छुटकारा मिल सके। इसके सेवन से बाल और त्वचा दोनों खूबसूरत हो जाते हैं इसके साथ ही बालों की समय से पहले सफेद होने की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।
हिमोग्लोबिन की समस्या
कीवी में हिमोग्लोबिन की समस्या को दूर करने के गुण पाए जाते हैं क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में फोलिक एसिड पाया जाता है जो हमारे शरीर में हिमोग्लोबिन की समस्या को दूर करने में सहायक साबित होता है। इसका रोज सेवन करने से शरीर में होने वाले हिमोग्लोबिन की पूर्ति को पूरा किया जा सकता है। इसलिए रोजाना एक कीवी का सेवन कर हम रक्त की कमी दूर कर सकते है।
Published on:
16 Jan 2019 06:47 pm
बड़ी खबरें
View Allहोशंगाबाद
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
