6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होशंगाबाद

लोकायुक्त की कार्रवाई- एसडीओपी 20 हजार की रिश्वत लेते धराया-देखें वीडियो

एसडीओपी खुद रह चुके है लोकायुक्त में पदस्थ

Google source verification

सिवनी मालवा। होशंगाबाद जिले के सिवनी मालवा में पूुलिस विभाग का एसडीओपी एक सटोरिए से 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया है। यह कार्रवाई लोकायुक्त की टीम ने की है। ज्ञात रहे कि सोनिया लोकायुक्त संगठन में ही खुद पदस्थ रह चुके है। जानकारी के अनुसार सिवनीमालवा एसडीओपी शंकरलाल सोनिया ने 21 जनवरी को सट्टा खिलाने व सहयोग के लिए राशि की मांग की थी। लोकायुक्त डीएसपी राजेश खेड़े ने बताया कि यह कार्रवाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने डॉक्टर लाइन में हुई। जिसमें आवेदक दीपक धन्यासे पिता स्व. शिवप्रसाद धन्यासे उम्र 34 वर्ष निवासी डागाजी से आरोपी एसडीओपी शंकरलाल ने सट्टा खिलवाने व सहयोग प्रदान करने के लिए 21 जनवरी को 20 हजार की मांग की। जहां आज आवेदक दीपक से एसडीओपी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाए। बताया जा रहा है कि लोकायुक्त की टीम सागर की है।