1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रिंटर उठाते ही ऑपरेटर पर सांप ने लगाई छलांग, ऑफिस में मच गई चीख-पुकार

सांप के पकड़ने से पहले मीटिंग के लिए निकले एसडीएम

less than 1 minute read
Google source verification
snake_03.png

होशंगाबाद. जिले के सिवनी मालवा के एसडीएम चैंबर में सांप ने कम्प्यूटर ऑपरेटर पर छलांग लगाने के बाद पूरे तहसील परिसर में हंगामा मच गया। सुबह स्टाफ जब कार्यलय पहुंचा तो किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर में पूरा तहसील परिसर में शांत माहौल चीख पुकार में बदल गया।

हंगामे को देख एसडीएम कार्यलय के बाहर लोगों की भीड़ लग गई। बताया जा रहा है कि एसडीएम चैम्बर में सांप निकलने से पहले एसडीएम अखिल राठौर बैठे थे। राठौर जैसे ही बाहर निकले, सुबह 11 बजे कम्प्यूटर ऑपरेटर राहुल शर्मा ने सफाई के लिए प्रिंटर को उठाया। सांप ने उसके ऊपर छलांग लगा दी। अचानक सांप को अपने ऊपर देखकर ऑपरेटर से मुंह से चीख निकल गई। बाद में सांप तेजी से ऑफिस फर्मीचर में घुस गया।

Must See: झूला झूल रहा था कोबरा पास जाते ही फन फैलाकर फुफकारा

बताया जा रहा है कि एसडीएम कक्ष में कम्प्यूटर, प्रिंटर रखा हुआ है। जब घटना हुई तो ऑपरेटर शर्मा की चीख की आवाज सुनकर स्टॉफ के लोग चैम्बर में पहुंचे। लोग एसडीएम कक्ष के बाहर इकठ्ठे हुए कर्मचारियों ने सर्पमित्र को बुलाया। तब कालू लोधी ऑफिस पहुंचा और सांप को पकड़ने की मशक्कत शुरू हुई। आखिरकार सर्पमित्र कालू ने सांप को पकड़ा और दूर ले जाकर छोड़ा दिया।

Must See: दो साल की बच्ची को उठा ले गया तेंदुआ

Story Loader