
youth murdered in piprya mp
पिपरिया।महाशिवरात्रि मेले के दौरान पचमढ़ी छावनी कॉलोनी के पीछे स्थित वैनगंगा नाले में एक ४५ वर्षीय व्यक्ति का शव मिला है। मामला सोमवार दोपहर का है। शव मिलने के बाद से ही हिल स्टेशन में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
अर्धनग्न था शव
बतया जाता है कि घटना के समय मिला शव अर्धनग्न अवस्था में था, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अमला मौके पर पहुंच गया। घटना स्थल की जांच पड़ताल कर शव को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। थाना प्रभारी सुनील ठाकुर ने बताया कि शव ४५ वर्षीय व्यक्ति का प्रतीत हो रहा है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा। इसको लेकर जांच की जा रही है।
प्रतिदिन जुट रहे हजारो श्रद्बालु
इन दिनों पचमढ़ी में महाशिवरात्रि मेला चल रहा है। जिस कारण प्रतिदिन यहां पर हजारों की संख्या में श्रद्बालु पहुंच रहे हैं। मेला परिसर के पास ही शव मिलने से यहां पर सनसनी फैल गई है।
बुजुर्ग की आंख निकाली, हाथ काटा और फिर फंदे पर लटकाया
बैतूल। बैतूल जिले में एक बुजुर्ग की हत्या बड़े ही बेदर्द तरीके से करने का मामला सामने आया है। सोमवार दोपहर को उसका शव पेड़ से लटका मिला। जानकारी के अनुसार होशंगाबाद जिले के सेमरीचंद के पास का रहने वाले सीतारामदास त्यागी का शव है। वह सेमरीचंद के पास का रहवासी है, ७५ वर्षीय त्यागी मांडवी ताप्ती में बाबा बनकर रह रहा था। सोमवार को उसका शव पेड़ से लटका मिला।
एक आंख और एक हाथ काटा
बताया जाता है कि बुजुर्ग की एक आंख निकालकर और एक हाथ काटकर उसे पेड़ पर लटकाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरु की है। वहीं एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है।
Published on:
12 Feb 2018, 5:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.