अमेरिका के हॉफमेन मिनेसोटा की रहने वाली यह बच्ची अपने पिता को गार्डन में घास की छंटाई करते हुए देख रही थी। पूरा मामला बीते नौ जून का है, स्काइलर के पिता ब्रायन हेडस्टॉर्म घास की छंटाई करते हुए जाने-अनजाने में लॉनमूवर को किसी औजार के ऊपर ले गए। उसी वक्त लॉनमूवर में लगी धारदार ब्लेड उस औजार में ही फंस गई और छटक कर सीधे स्काइलर के चेहरे पर जा लगी। इस हादसे में स्काइलक की सिर पर भी काफी चोटें आई थीं।