
5 toughest languages in the world
नई दिल्ली। दुनिया भर में लगभग 6000 भाषाएं बाली जाती हैं। लेकिन यूएन (UN) के अनुसार अगले 40 साल में 4 हजार से अधिक भाषाएं (Language ) पूरी तरह से खत्म हो सकती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 50 साल में भारत की करीब 20 फीसदी भाषाएं विलुप्त हो गई है। इनके गायब होने की वजह भाषा सीखना (Language Learning) के लंबी प्रक्रिया है। किसी भी नई नई भाषा सीखना बहुत ही मेहनत का काम है लेकिन कुछ ऐसी भाषा है जिन्हें सिखने में अच्छे-अच्छों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको एक अध्ययन के अनुसार यह बताने जा रहे हैं कि विश्व की सबसे कठिन भाषाएं कौन सी है?
1- पहले नंबर पर है मैंडैरिन (Mandarin) भाषा। चाइनीस भाषा (Chinese language) दुनिया की सबसे कठिन भाषाओं में से एक है। इसको समझने से ज्यादा बोलना भी कठिन है।चीन की सबसे अधिक जनसंख्या होने के कारण चाइनीस भाषा सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है। मिशिगन यूनिवर्सिटी के चीनी अध्ययन केंद्र में डेविड मोज़र कहते हैं कि “ सिर्फ अंग्रेज़ी या किसी और भाषा के व्यक्ति के लिए ही नहीं, बल्कि चीनी भाषा स्वतंत्र रूप से मुश्किल है. चीनियों के लिए भी अगर आपको इस बात पर भरोसा नहीं है तो आप किसी चीनी से पूछ लीजिए।”
2- रशियन भाषा (Russian language) को बोलना और पढ़ना बहुत ज्यादा कठिन है। रूसी भाषा को उस तरीके से नहीं पढ़ सकते इसको बोलने का और लिखने का तरीका बिलकुल अलग है पूरी दुनिया में करीबन 171 मिलियन लोग इस भाषा को बोलते हैं। कोरा के थ्रेड पर स्वेतलाना ने लिखा कि अंग्रेज़ी भाषी के लिए रूसी सीखना एक कठिनाई भरा काम हो सकता है। स्वेतलाना के मुताबिक अगर आप जर्मन जैसी भाषा जानते हैं जिसमें केस का महत्व होता है या स्पैनिश जैसी भाषा, जिसमें अक्षरों के अस्पष्ट या घुमावदार उच्चारण होते हैं, तो आपको रूसी सीखने में मदद मिल सकती है. लेकिन सिर्फ अंग्रेज़ी जानने वालों के लिए यह मुश्किल काम है।
3- तीसरे नंबर पर है भारत की भाषा हिंदी (Hindi) । आपको ये पढ़कर हैरानी हो रही होगी लेकिन ये सच है। हिंदी भाषा भी सबसे कठिन भाषाओं में से एक है। अंग्रेजी भाषा (English language) के कई शब्द भी हिंदी भाषा से निकाले गए हैं और हिंदी दुनिया की पांचवी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। लेकिन इसको बोलना और लिखना विदेशियों के लिए कठिन है। एथनोलॉग के मुताबिक हिंदी दुनिया में पांचवी सबसे ज़्यादा बोली जाने वाली भाषा है।
4- चौथे नंबर पर है अरबी। वैसे तो अरबी (Arabic) खूबसूरत भाषाओं में एक है लेकिन ये इतना आसान नहीं है। इस भाषा को पढ़ना और बोलना बहुत ज्यादा मुश्किल है। यह दुनिया की चौथी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। किसी अंग्रेज़ी भाषी या एकदम ही अलग भाषा परिवार के व्यक्ति के लिए अरबी भाषा अपनी लिपि, लेखन में स्वरों के अभाव और मुश्किल उच्चारणों के कारण्ण सीखने के लिए बेहद कठिन भाषा साबित हो सकती है।
5- लिस्ट की आखिरी और पांचवी भाषा है जापान की जापानी। जापानी भाषा (Japanese language) दुनिया की नोवी सबसे पसंद की जाने वाली भाषा है। लेकिन आपको बता दें कि कई बार ऐसा भी होता है कि जापानी खुद अपनी भाषा को पढ़ने में गलती कर जाते हैं। इसी वजह से यह दुनिया की सबसे कठिन भाषाओं में से एक है।
Published on:
23 Jul 2020 10:23 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
