
'Aapli Aaji' Youtube sensation
नई दिल्ली। कहते हैं अगर आपमें हुनर है तो आप घर पर बैठकर भी दुनिया की नजरों में आ सकते हैं। ऐसा ही कुछ 70 साल की एक महिला ने भी किया। छोटे से गांव में रहने और ज्यादा पढ़ी-लिखी न होने के बावजूद ये महिला आज यूट्यूब सेंसेशन बन चुकी हैं। 'आपली आजी' के नाम से बनाए इस यूट्यूब चैनल (Youtube Channel) के जरिए वह लोगों को तरह-तरह की रेसेपीज बनाना सिखाती हैं, लो लोगों को खूब पसंद आ रही है। उनके ढेरों फॉलोअर्स हैं।
अहमदनगर से 15 किमी दूर सरोला कसर गांव में रहने वाली सुमन थामने यूट्यूब चैनल पर अपनी रेसिपीज पोस्ट करती हैं। इसमें वह अपने 17 साल के पोते यश की मदद लेती हैं। क्योंकि वीडियो एडिटिंग से लेकर अपलोडिंग तक के तकनीकी काम वही संभालता है। जबकि सुमन तरह-तरह के पकवान बनाती हैं। उन्हें ये काम इतना पसंद है कि जिस दिन वह वीडियो नहीं बना पाती हैं उन्हें बेचैनी महसूस होती है। सुमन अपने चैनल पर घर में बने मसालों का उपयोग कर महाराष्ट्रीयन खाना बनाकर दिखाती हैं। लोगों को उनका ये अंदाज काफी पसंद आया। चैनल शुरू करने के महज एक महीने में ही वह काफी लोकप्रिय हो गईं। यूटयूब के सबसे लोकप्रिय चैनल के लिए उन्हें 'यूट्यूब क्रिएटर्स अवार्ड' से सम्मानित किया गया है।
सुमन अपने वीडियोज में मिठाइयों से लेकर चटनी और सब्जियों की रेसिपीज दिखाती हैं। इसके अलावा उन्होंने वड़ा पाव, पाव भाजी, बेसन लड्डू और बालूशाही जैसी डिशेज को ट्रेडिशनल स्टाइल में बनाकर दिखाया है। अब तक वह अपने चैनल पर करीब 120 रेसिपीज शेयर कर चुकी हैं। उनके यू ट्यूब पर अभी लगभग 6 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं। उम्र के इस पड़ाव में कामयाबी हासिल कर सुमन काफी खुश हैं। उनका कहना है कि सपने पूरे करने की कोई उम्र नहीं होती है।
Published on:
13 Dec 2020 10:09 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
