16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेट्रो में काफी थकी हुई थी लड़की, सीट न मिलने पर किया कुछ ऐसा..शर्म से पानी-पानी हो गया युवक

नानजिंग शहर की मेट्रो में घटे इस वाक्ये का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Chaurasia

Aug 16, 2018

metro

मेट्रो में काफी थकी हुई थी लड़की, सीट न मिलने पर किया कुछ ऐसा..शर्म से पानी-पानी हो गया युवक

नई दिल्ली। बड़े-बड़े शहरों में मेट्रो रेल में सफर करने वाले लोग सीट की अहमियत काफी अच्छी तरह से जानते हैं। यदि आप दिल्ली में रहते हैं और मेट्रो में सफर करते हैं तो आप इस बात को काफी अच्छे से समझ सकते हैं। लोगों की भीड़ से ठुस्सम-ठुस मेट्रो में सीट मिलने के बाद ठीक वैसी ही फीलिंग आती है, जैसे आपने कोई खिताब जीत लिया हो। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि आप ऑफिस में लगातार काम करने के बाद काफी थक जाते हैं, और सफर के दौरान मेट्रो में सीट भी नहीं मिलती है। ऐसी स्थिति में लोग सीट का जुगाड़ करने के लिए तरह-तरह के हखकंडे अपनाते हैं, ताकि उन्हें सीट मिल जाए।

मेट्रो के सफर के दौरान चीन के नानजिंग शहर में एक ऐसा वाक्या देखने को मिला, जिसे जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। मेट्रो में सफर कर रही एक थकी हुई लड़की को बैठने के लिए सीट नहीं मिली। लड़की ने एक लड़के से सीट मांगी तो उसने भी सीट देने के साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद लड़की ने ऐसा काम किया, जिससे वह लड़का शर्म से पानी-पानी हो गया। सीट नहीं मिलने के बाद वह लड़की उस लड़के की गोद में ही बैठ गई। लड़की की इस हरकत से लड़का काफी शर्मिंदगी महसूस कर रहा था। हालांकि इतना होने के बावजूद वह नहीं उठा, और लड़की भी पूरे भौकाल के साथ उसकी गोद में बैठी रही।

नानजिंग शहर की मेट्रो में घटे इस वाक्ये का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक लड़के से सीट लेने के लिए लड़की ने उससे जमकर बहस की, लेकिन लड़का अपनी बात पर अड़ा रहा और लड़की को सीट नहीं दी। बताया जा रहा है कि जिस सीट पर लड़का बैठा था, वह वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरक्षित थी। यही वजह थी कि लड़का, लड़की को सीट देने के लिए राज़ी नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर जहां एक ओर लड़की की इस हरकत का काफी विरोध हो रहा है तो वहीं दूसरी ओर कई लोग लड़की के इस कदम की सराहना कर रहे हैं।