शोधकर्ताओं के अनुसार पत्तागोभी, गोभी, और ब्रोकोली के पचने की प्रक्रिया में आंत में ‘एरिल हाइड्रोकार्बन रिसेप्टर (एएचआर) नाम का प्रोटीन सक्रिय हो जाता है। इसके बाद वह प्रोटीन क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत कर पोषक तत्व सोखने की उनकी क्षमता बढ़ाने और हानिकारक तत्वों से बचाने वाली खास झिल्ली बनाने में भी इसकी भूमिका काफी अहम होती है। जानकारी के लिए बता दें कि, यह प्रोटीन न सिर्फ कोशिकाओं में सूजन और जलन की समस्या घटाता है, बल्कि ट्यूमर पनपने की आशंका में भी कमी लाता है। कैंसर कोशिकाओं के विभाजन पर रोक लगाने में भी एएचआर खासा मददगार साबित हुआ है। तो गोभी, पत्तागोभी या ब्रोकोली खाने के नाम पर नाक-भौं सिकोड़ने वाले लोग जरा गौर फरमाएं। इस हरी सब्जियों को आंत के कैंसर से बचाव में कारगर करार दिया गया है इसे नजरअंदाज ना करें।