23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दंगल गर्ल बबीता फोगाट ने सात की जगह लिए 8 फेरे, एक रुपए में तय हुई थी शादी

Babita Phogat Marriage : भारत केसरी पहलवान विवेक सुहाग से हुई बबीता फोगाट की शादी बारातियों के लिए तैयार कराया गया था हरियाणवी खाना, हलवे से लेकर चूरमा तक था शामिल

2 min read
Google source verification
Babita Phogat Marriage

,,

नई दिल्ली। दंगल गर्ल (Dangal Girl) के नाम से मशहूर भारतीय महिला रेसलर बबीता फोगाट (Babita Phogat) आखिरकार शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने भारत केसरी पहलवान विवेक सुहाग के साथ शादी की है। यूं तो शादी (Shadi) में लोग सात फेरे लेते हैं। मगर बबीता ने आठ फेरे लेकर एक सामाजिक संदेश भी दिया है। दरअसल उन्होंने आठवे फेरे में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का संकल्प लिया।

हैदराबाद रेप केस : लाश जली है या नहीं ये देखने दोबारा मौके पर पहुंचे थे आरोपी

बबीता और विवेक की शादी बेहद ही सिंपल तरीके से हिंदू रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुई। बबीता लाल रंग के लहंगे में बला की खूबसूरत लग रही थीं। तो वहीं विवेक भी पिंक अंडर टोन शेरवानी में हरियाणा के गबरू जवान लग रहे थे। बबीता के शिमरी रेड लहंगे को देख एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की वेडिंग ध्यान आ गई। क्योंकि उनका लहंगा पिगी चॉप्स से काफी मिलता-जुलता है।

बबीता फोगाट की शादी में महज 21 बाराती शामिल हुए थे। दोनों की शादी बलाली गांव में संपन्न हुई। इस समारोह में परिवार के अलावा कुछ विदेशी पहलवान भी मौजूद रहे। मेहमानों के लिए खास तौर पर हरियाणवी देसी खाना तैयार कराया गया था जिसमें देशी घी का हलवा, सरसों का साग, खीर-चूरमा, बाजरा रोटी, चटनी सहित सभी व्यंजन थे। 2 दिसंबर यानि आज दिल्ली में एक कार्यक्रम रखा गया है। बबीता और विवेक की शादी का सफर काफी दिचस्प रहा है। दिल्ली के ताज होटल में एक कार्यक्रम के दौरान हुई मुलाकात से दोनों की दोस्ती हुई थी। जो आखिरकार शादी के अंजाम तक पहुंच गई। कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट बबीता के पिता महाबीर फोगाट ने अपनी बेटी का रिश्ता केवल एक रुपये में तय किया था। जिसे लड़के वालों ने खुशी से स्वीकार किया था।