
Botched bicycle stunt
दुनिया में अलग-अलग लोगों के अलग-अलग तरह के शौक होते हैं। कुछ शौक तो खतरनाक भी होते हैं। इन्हीं खतरनाक शौकों में से एक है स्टंट करना। दुनिया में कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें स्टंट करना काफी पसंद होता है। लोग अलग-अलग तरह से स्टंट करते हैं। कई लोग अलग-अलग व्हीकल्स पर भी स्टंट करते हैं। हालांकि सभी स्टंट आसान नहीं होते। ऐसे में हर बार सब कुछ वैसा नहीं होता जैसा प्लान किया होता है और स्टंटबाजी लोगों को भारी पड़ जाती है। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ जो साइकिल पर स्टंट करने की कोशिश कर रहा था।
साइकिल पर स्टंटबाजी की कोशिश
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक शख्स को साइकिल पर स्टंट करने की कोशिश करते दिखाया गया है। वीडियो में एक शख्स तेज़ी से साइकिल चलाते हुए लाता है और लिटाकर रखे डस्टबिन के ऊपर से जंप करा देता है।
स्टंट हुआ फेल, शख्स हुआ चारों खाने चित्त
डस्टबिन के ऊपर से शख्स साइकिल तो जंप करा देता है, पर जंप के बाद बैलेंस नहीं बना पाता और धड़ाम से मुंह के बल गिरता है और चारों खाने चित्त हो जाता है। वहीं उसकी साइकिल उसके ऊपर से जाते हुए उसके आगे गिर जाती है।
इस वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।
Published on:
06 Nov 2023 01:12 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
