
नई दिल्ली। बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) सीजन को उसका विनर मिल चुका है। इस बार के विनर सिद्धार्थ शुक्ला बने हैं।Bigg Boss जीतने के बाद उन्हें 50 लाख रुपये प्राइज मनी भी मिली है। लेकिन इन सब के बीच उनको लेकर एक खुलासा हुआ ह जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।
दरअसल, Bigg Boss 11 की विनर रह चुकीं शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने सिद्धार्थ शुक्ला (Shiddharth Shukla) के बारे में कई खुलासे किए हैं। एक एंटरटेंनमेट पोर्टल से बात करते हुए 'भाभी जी घर पर हैं फेम' शिल्पा शिंदे ने उनके ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने बताया कि वह सिद्धार्थ के साथ रिलेशनशिप में थीं और वह उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट करता था।
शिल्पा ने बताया, सिद्धार्थ शुक्ला ने मुझे चलती गाड़ी से भी फेका है। हम दोनों रिलेशन में थे लेकिन वो बस मुझे रता था। मैंने इसके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी की थी।शिल्पा ने बताया कि वे साल 2011 में सिद्धार्थ के साथ रिलेशनशिप में आई थी। लेकिन कुछ ही महीनों में पता चल गया कि ये बहुत खींचतान वाला रिलेशनशिप था। वे मुझसे बार-बार कहता था कि तुम मुझे कैसे छोड़ सकती हो, छोड़ के दिखाओ। मुझे पुरानी बातों को दोहराते हुए काफी बुरा लग रहा है। मुझे गढ़े मुर्दे नहीं उखाड़ने हैं। मुझे काफी बुरा लग रहा है कि ऐसा कोई शख्स शो जीत रहा है।
बता दें शिल्पा शिंदे 'भाबीजी घर पर हैं' सीरियल की अंगूरी भाभी के नाम से मशहूर हुई थी। इसके अलावा शिल्पा बिग बॉस-11 की विजेता भी रह चुकी हैं। । शिल्पा शिंदे का अंगूरी भाभी का अवतार दर्शकों को बेहद पसंद आया, और उनके बोलने का अंदाज तो बहुत ही कमाल का था।लेकिन प्रोड्यूसर से विवाद के चलते उन्हें 2016 में शो को अलविदा कहना पड़ा था।
Published on:
16 Feb 2020 04:07 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
