साल 2021 (New Year 2021) का आगाज होने वाला है यदि आप वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार बताई गई चीजों को घर में रखेंगे तो नही होगी कोई परेशानी
नई दिल्ली। साल 2020 हर किसी के लिए काफी मनहूस कर देने वाला साल रहा है। लोग अब नए साल (New Year2022) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। काफी बुरा समय व्यतीत करने के बाद अब लोग नया साल में अच्छे दिन आने की उम्मीद कर रहे हैं। हर किसी के मन में बस यही इच्छा है आने वाले नए साल से उनके घर की सभी दिक्कते हमेशा के लिए दूर हो जाए। यदि आप भी ऐसा चाह रहे हैं तो हम बता रहे है इसके खास उपाय। आज हम आपको वास्तुशास्त्र (Vastu) से जुड़ी कुछ ऐसी चीजों (Auspicious Things) के बारे में बताएंगे, जिनको घर में रखने से धन और सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहती है।
घर में रखें धातु का कछुआ
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर धातु के कछुए का बड़ा महत्व होता है। यह कछुआ चांदी, पीतल या कांसे से बना होना चाहिए। मिश्रित कछुए को उत्तर दिशा में ही रखें। यदि लकड़ी या मिट्टी का कछुआ है तो उसे घर पर बिल्कुल भी ना रखें। धातु के कछुए को घर में रखने से घर आर्थिक तंगी दूर होती है।
चांदी का हाथी लाता है सुख-समृद्धि
घर में चांदी का हाथी रखने से मन शांत रहता है। नौकरी व व्यापार में उन्नति के मार्ग खुलते हैं।
तोते का चित्र सौभाग्य का प्रतीक
वास्तुशास्त्र के अनुसार तोते को सौभाग्य का प्रतीक माना गया है। इसलिए घर में तोते की मूर्ति या चित्र लगाने से घर से बीमारी, निराशा और दरिद्रता दूर होती है।
मोरपंख होता है भाग्यशाली
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर मोर पंख रखने से गंदे सपने दूर होते है। घर में साकारात्मकता आती है। घर की परेशानी को दूर करने में मदद करता है मोर पंख।
घर पर बनाए स्वस्तिक
धार्मिक मान्याताओं के अनुसार स्वास्तिक को मंगल-प्रतीक माना गया है। इसका चित्र घर में रखने से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं घर में पितरों की कृपा बनी रहती है और धन से जुड़ी समस्याएं खत्म होती हैं।