हॉट ऑन वेब

रोजाना 12 लीटर कोल्ड ड्रिंक और 115 समोसे खाना शख्स को पड़ा महंगा, अचानक हुई मौत

Fattest man died : ब्रिटेन के सबसे मोटे शख्स के तौर पर जाने-जाने वाले बैरी ऑस्टिन का हुआ निधन हार्ट अटैक के चलते गई जान, एक दिन में करीब 29 हजार कैलोरीज का खाते थे खाना

2 min read
Jan 03, 2021
Britain's former Fattest man died

नई दिल्ली। खाने-पीने का शौक यूं तो अमूमन ज्यादातर लोगों को होता है और बात फास्ट फूड की हो तो लोग उस पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं। मगर खाने-पीने का यही शौक एक शख्स की जान का दुश्मन बन गया। मामला ब्रिटेन का है। यहां रहने वाले शख्स बैरी ऑस्टिन (Barry Austin) को उस देश का सबसे मोटा इंसान माना जाता था। वह रोजाना करीब 12 लीटर कोल्ड ड्रिंक और 115 समोसे खाते थे। इसके अलावा भी वह कई दूसरी हाई कैलोरी वाली चीजें खाते थे। इसी के चलते उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी मरने के कारण का पता नहीं चल सका है।

ऑस्टिन का वजन कभी 412 किलो हुआ करता था। उनका भार इतना ज्यादा था कि वे खुद बेड से उठ भी नहीं पाते थे। इसके बाद ही बैरी ने वजन कम करने का फैसला किया था। मगर इस बीच उन्हें पैरों की तकलीफ का सामना करना पड़ा। हाल के दिनों में बैरी को सांस लेने में दिक्‍कत और इंफेक्‍शन की समस्‍या हो गई थी। वह पेशे से कैब ड्राइवर थे। साल 2012 में अपनी मंगेतर के लिए उन्‍होंने करीब 127 किलो वजन कम किया था।

उनकी बेटी डैनिएल ने बताया कि बैरी अपना क्रिसमस लंच भी बेड पर ही खाते थे। वे चाहकर भी अपनी फैमिली को ज्वाइन नहीं कर पाते थे क्‍योंकि उनका वजन ज्यादा था। उन्होंने क्रिसमस बेहद शानदार तरीके से मनाया था। उन्होंने अपनी पार्टनर के हाथ के बनाए व्यंजन का स्वाद लिया। मगर बिर्मिंघम में वह अपने घर पर अचानक गिर गए और 1 जनवरी को उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों का मानना है कि बैरी रोजाना हाई कैलोरी वाला खाना खाते थे इससे उनके दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता था। इसके चलते उन्हें हार्ट अटैक आ सकता है। वह दिन भर में लगभग 29 हजार कैलोरीज का खाना खाते थे।

Published on:
03 Jan 2021 06:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर