
women
Cambridge Dictionary Updates Definition of 'Woman' and 'Man' : कैंब्रिज डिक्शनरी ने 'पुरुष' और 'महिला' दोनों के लिए नई पूरक परिभाषाएं जोड़ी हैं, जिसमें ऐसे किसी भी व्यक्ति को शामिल किया गया है, जो अपने जन्म के जेंडर के अलावा अन्य जेंडर के रूप में पहचाना जाता है। कैम्ब्रिज डिक्शनरी ने महिला की अपनी परिभाषा को अपडेट किया है ताकि जन्म के जेंडर की परवाह किए बिना 'महिला के रूप में पहचान' पाने वाले किसी भी व्यक्ति को इस परिभाषा में शामिल किया जा सके। ऑनलाइन डिक्शनरी ने 'महिला' की एक नई परिभाषा जोड़ी है, जिसमें ट्रांसजेंडर लोग भी शामिल हैं।
अब क्या हुई महिला की परिभाषा
कैंब्रिज डिक्शनरी की नई परिभाषा के अनुसार एक ऐसा वयस्क जो एक स्त्री के तौर पर रहता हो और अपनी पहचान महिला की बताता हो, चाहें जन्म के समय, उसका जेंडर अलग ही क्यों ना हो। डिक्शनरी ने उदाहरण दिया है, जैसे वह एक राष्ट्रीय कार्यालय के लिए चुनी गई पहली ट्रांस वूमन थीं या मैरी एक महिला है जिसका जेंडर जन्म के समय पुल्लिंग था। इससे पहले, मरियम-वेबस्टर डिक्शनरी ने भी 'महिला' की अतिरिक्त परिभाषा जोड़ी थी, जो इस शब्द को 'पुरुष के विपरीत लैंगिक पहचान' के रूप में परिभाषित करती है।
आदमी के मायने भी बदले
कैंब्रिज डिक्शनरी ने 'पुरुष' की परिभाषा भी अपडेट की है। साथ ही 'एक वयस्क पुरुष' और 'मानव जाति' सहित अन्य परिभाषाओं में अब यह परिभाषा भी शामिल है, 'एक वयस्क जो एक पुरुष के रूप में रहता और पहचाना जाता है, भले ही उसका जन्म स्त्री के रूप में क्यों न हुआ हो।
अक्टूबर में हो गए थे बदलाव
यह बदलाव अक्टूबर में किए गए थे, हालांकि द टेलीग्राफ द्वारा हाल में पहली बार रिपोर्ट किए जाने के बाद यह ध्यान में आया। ट्रांसजेंडर का समर्थन करने वाली एक चैरिटी ब्यूमोंट सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. जेन हैमलिन ने कैंब्रिज डिक्शनरी में बदलाव पर प्रतिक्रिया में कहा, यह बहुत अच्छी खबर है। हाल ही में 'पुरुष' और 'स्त्री' की परिभाषाओं के बारे में कितनी गलत बकवास लिखी गई हैं, लेकिन यह परिभाषाएं स्पष्ट, संक्षिप्त और सही हैं। कैम्ब्रिज डिक्शनरी टीम को बधाई!'
Published on:
14 Dec 2022 01:59 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
