कानपुर के बिधनु के रहने वाले बब्लू ने बताया कि महिला शायरा बानो से कह रही थी कि बच्चा बहुत प्यारा है, इसे गरमी लग रही है इसलिए रो रहा है। फिर बच्चा चोर ने कहा कि इसके लिए कुछ चीज़ ले आओ। महिला की बात सुनकर बब्लू बच्चे के लिए चीज़ लेने के लिए चला गया। जिसके बाद महिला ने शायरा से कहा कि बच्चा मुझे दे दो, मैं इसे थोड़ा घुमा देती हूं..ताकि ये चुप हो जाए। महिला के झांसे में आकर शायरा ने अपने बच्चे को उसकी गोद में दे दिया। काफी देर तक इंतज़ार करने के बाद भी जब महिला बच्चे को लेकर वापस नहीं आई तो बब्लू और शायरा ने स्टेशन पर बच्चे को ढूंढना शुरू कर दिया। लेकिन उन्हें बच्चे का कोई अता-पता नहीं चला। जिसके बाद उन्होंने जीआरपी को पूरे मामले की जानकारी दी।