3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तान में कोरोना मरीज के साथ सेल्फी लेने की मची होड़, फोटो देख दुनिया माथा पीटने लगी

पाकिस्तान में कोरोना ( Coronavirus ) के मरीज के साथ 6 सरकारी अधिकारियों ने पहले सेल्फी ली और फिर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इस तस्वीर को देख लोग झुंझला उठे।

2 min read
Google source verification
pak_2.jpg

नई दिल्ली। दुनिया भर में कोरोना वायरस ( coronavirus ) ने भयंकर तबाही मचा रखी है। हर रोज कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 25 मार्च तक इस वायरस से कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 4 लाख 22 हजार 829 रिकॉर्ड पर पहुंच गई। यह वायरस अभी तक 18 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है।

कोरोना वायरस ( Virus ) को तेजी से बढ़ते देख भारत में भी 25 मार्च से कंप्लीट लॉकडाउन कर दिया गया है। एक ओर जहां पूरी दुनिया के लोग कोरोना से सहमें हुए है वहीं भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान ( Pakistan ) से एक ऐसी फोटो सामने आई है जिस पर दुनियाभर के लोग मज़े ले रहे है।

भारत के इस छोटे द्वीप ने खुद को किया Quarantine, ऐसा करने वाला दुनिया का पहला Island

आजकल एक ऐसी फोटो वायरल हो रही है जिसे देखकर लोग पाकिस्तानी की बेवकूफी की खूब बढ़ाई कर रहे है। दरअसल मामला कुछ यूं है कि पाकिस्तान में एक जनाब को कोरोना संक्रमण हो गया। अब जैसे ही ये बात लोगों तक पहुंची तो उन्होंने कोरोना के मरीज के साथ सेल्फी क्लिक कर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

इस तस्वीर के सामने आने के बाद सभी अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया गया। अब सोचिए कि जब तमाम देशों के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ सरकारें भी इस बात की हिदायत दे रही है कि कोरोना से बचाव के लिए संक्रमित व्यक्ति से दूरी ही एक मात्र उपाय है।

पाकिस्तान में इस कोरोना पेशेंट को क्वारेंटाइन किया गया था और इसके बावजूद भी 6 अधिकारियों ने सेल्फी ली। सेल्फी में सभी मुस्कुराते नजर आए। किसी के भी चेहरे पर मास्क नहीं था। इस तस्वीर को देख पूरी दुनिया के लोग इन अधिकारियों पर खूब झल्ला रहे है।

मशहूर एक्ट्रेस ओल्गा कुरिलेंको ने बिना हॉस्पिटल पहुंचे कोरोना को हराया, सोशल मीडिया पर बताया कैसे जीती ये जंग

आपको बता दें कि पाकिस्तान में अभी तक कोरोना के 400 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना की वजह से इस देश में अभी तक 6 मौत हो चुकी है। यहीं वजह है कि एक साथ नमाज अदा करने के दौरान ये जानलेवा वायरस लोगों में फैलता गया। इसे देखते हुए अब इसपर रोक लगा दी गई है।

Story Loader