नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के अब तक करीब हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं, जबकि इस खतरनाक वायरस से 38 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीमारी का इलाज पूरी दुनियाभर में खोजा जा रहा है। इस महामारी के फैलने का सबसे बड़ा कारण यह है कि अब तक इसकी दवा इजाद नहीं हो सकी है। दुनिया भर में मेडिसिन क्षेत्र के वैज्ञानिक इसकी कारगर दवाई बनाने में जुटे हुए हैं। वहीं, दुनिया भर में कोरोना वायरस का सामना कर रहे लोगों को राहत की सांस देने वाली खबर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस से लड़ रहे मानव के रक्त में मौजूद प्लाज्मा में ऐसी एंटीबॉडी विकसित हो सकती हैं जो इस वायरस के खिलाफ जंग में सभी के लिए नया हथियार बन सकती हैं। वैज्ञानिकों इस अनुमान के आधार पर प्लाज्मा थेरेपी (Plasma Therapy) परीक्षण शुरू किए हैं।