18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहली बार DNA ने बदला रूप, अब 2 की जगह 4 संरचनाओं के साथ आया नजर

Four Stranded Helix DNA : चार हेलिक्स वाले डीएनए की मदद से जेनेटिक कोडिंग को समझने में आसानी होगी आम तौर पर ऐसे डीएनए कैंसर मरीज के शरीर में मिलते हैं, लेकिन स्वस्थ इंसान में इसे पाए जाने से वैज्ञानिक हैरान हैं

2 min read
Google source verification

image

Soma Roy

Jul 22, 2020

dna1.jpg

Four Stranded Helix DNA

नई दिल्ली। डीएनए (DNA) एक तरह का जेनेटिक कोड होता है, जो हमारी पहचान बनाता है। ये लाल रक्त कणिकाओं को छोड़कर शरीर के लगभग हर हिस्से में होते हैं। एक चौड़े चेने की तरह दिखने वाले डीएनए यूं तो 2 संरचनाओं में होते हैं। मगर हाल ही वैज्ञानिकों ने इसमें बड़े बदलाव देखे है। पहली बार इसमें 4 (Four Stranded Helix DNA ) सरंचनाएं नजर आई हैं, जिसे देख शोधकर्ता हैरान हैं। वे इस पर लगातार अध्ययन कर रहे हैं।

इंसान का शरीर डीएनए से बना होता है। जिसे डीऑक्सीराइबोन्यूक्लिक एसिड (DNA) कहते हैं। अभी तक एक स्वस्थ शरीर में डबल हेलिक्स वाले डीएनए देखने को मिलते हैं, लेकिन वैज्ञानिकों ने पहली बार चार हेलिक्स वाला डीएनए खोजा है। इसकी खेज इंपीरियल कॉलेज लंदन ने की है। कॉलेज के वैज्ञानिक मार्को डी एंतोनियो कहते हैं कि वह चार हेलिक्स डीएनए को देख हैरान हैं। अब डीएनए की संरचना के अध्ययन की नई शुरुआत करनी पड़ेगी। आमतौर पर चार हेलिक्स डीएनए (Quadruple Stranded DNA) कैंसर की कुछ कोशिकाओं में पाए जाते हैं या इन्हें प्रयोगशालाओं में एक्सपेरिमेंट के लिए बनाया जाता है। मगर एक इंसान के शरीर में सामान्य तरीके से इसके निर्माण को देख हर कोई हैरान है।

चार हेलिक्स वाला डीएनए गुआनिन (Guanine) के आधार पर बनता है। जब ये अपने बेस पर वर्गाकार आकृति बनाता है तो डीएनए के अंदर गुआनिन अकेला ऐसा हिस्सा है जो खुद से भी जुड़ सकता है। जबकि दो संरचना वाले डीएनए चार न्यूक्लियोबस (Nucleobase) से बने होते हैं। जिनमें एडीनिन (Adenine), साइटोसिन (Cytosine), गुआनिन (Guanine) और थाईमीन (Thymine) शामिल होते हैं। ये चारों शरीर के अंदर अंगों के निर्माण की जरूरत के हिसाब से आपस में जुड़ते हैं। मार्को डी एंतोनियो का कहना है कि चार हेलिक्स वाले डीएनए से शरीर के अंदर प्रोटीन की खपत और उत्पादन के बारे में ज्यादा जानकारी मिल सकेगी। इसके अलावा चार हेलिक्स डीएनए से जेनेटिक कोडिंग समझने में भी आसानी हो सकती है।