27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कंटीले तारों पर फ्रंट फ्लिप करना पड़ा शख्स को भारी, हुआ लहूलुहान, देखें वीडियो

Stunt Goes Wrong: स्टंटबाजी अक्सर ही लोगों को भारी पड़ती है। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ भी हुआ जो सीढ़ी पर चढ़कर फ्रंट फ्लिप करता है लेकिन लैंडिंग के लिए गलत चीज़ चुनता है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Tanay Mishra

Oct 18, 2023

man_doing_flip_on_barbed_wire_trampoline.jpg

Man doing flip on barbed wire trampoline

स्टंट करना का शौक दुनिया में कई लोगों को होता है। दुनियाभर में अलग-अलग लोग अलग-अलग तरह के स्टंट करते हैं। इनमें से कई लोग तो ऐसे भी होते हैं जो सिर्फ दूसरों को प्रभावित करने के लिए स्टंट करते हैं। कई स्टंट तो काफी खतरनाक होते हैं पर उसके बावजूद लोग उन्हें करते हैं। अक्सर ही सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो भी सामने आते हैं। कुछ वीडियो को देखकर तो लोगों की बहादुरी से ज़्यादा बेवकूफी झलकती है। ऐसे लोगों को स्टंटबाजी काफी भारी पड़ती है। ऐसा ही कुछ एक शख्स के साथ हुआ जो सीढ़ी पर चढ़कर फ्रंट फ्लिप करता है लेकिन लैंडिंग के लिए गलत चीज़ चुनता है।


सीढ़ी पर चढ़कर फ्रंट फ्लिप करता है शख्स

सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में एक शख्स को एक यार्ड में दिखाया गया है। यह शख्स एक सीढ़ी पर चढ़ता है और उससे छलांग लगाते हुए फ्रंट फ्लिप कर देता है।

कंटीले तारों पर करता है लैंडिंग

सीढ़ी से छलांग लगाते हुए शख्स फ्रंट फ्लिप तो कर देता है, पर लैंडिंग के लिए गलत चीज़ चुनता है। शख्स कंटीले तारों की ट्रैम्पोलीन पर फ्रंट फ्लिप करता है। जैसे ही शख्स उस पर लैंड करता है, दर्द से कराह उठता है। लैंड करने के बाद वह एक बार कंटीले तारों की ट्रैम्पोलीन पर बाउंस करता है और उसके बाद कंटीले तारों में फंस जाता है। उसके दोस्त भी यह देखकर हैरान रह जाते हैं। शख्स का एक दोस्त कंटीले तारों में फंसे उसके बालों को सुलझाता है और दूसरा ट्रैम्पोलीन पर चढ़ता है और दर्द से परेशान शख्स को उठाता है। कंटीले तारों की ट्रैम्पोलीन से उतरकर शख्स अपनी पीठ दिखता है जो लहूलुहान हो चुकी होती है।

इस वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।


यह भी पढ़ें- डॉग ने स्केटबोर्ड पर दिखाया कमाल, वीडियो हुआ वायरल