नई दिल्ली। सोशल मीडिया कब रातों-रात कोई मशहूर हो जाए कुछ पता नहीं होता है। अब हालिया उदाहरण ही ले लीजिए अरे वही! अपनी विंक गर्ल प्रिया प्रकाश, जिसके एक विंक ने लाखों दिलों को कायल कर दिया। सोशल मीडिया के यूजर्स को कब और क्या पसंद आ जाए, इसका कोई अंदाजा नहीं लगा सकता। लेकिन इतना तो तय है कि जब यूजर्स को कुछ पसंद आ जाता है, तो उसे वायरल होने में देर नहीं लगती। और ऐसी चीजें ना चाहते हुए हर किसी के पास पहुंच जाती हैं। ऐसे ही आज-कल पाकिस्तान में इन दिनों एक महिला पुलिस अफसर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है।