
forcefully marriage
नई दिल्ली। दुनिया भले ही चांद पर पहुंच गई हो, लेकिन देश में आज भी कई लोग ऐसे हैं जो लड़कियों को बोझ समझते हैं। तभी वे जल्द से जल्द लड़कियों की शादी (marriage) कराना चाहते हैं। कई बार इसके लिए वे लड़के की उम्र तक नहीं देखते हैं। ऐसी ही एक घटना यूपी के ग्रेटर नोएडा में देखने को मिली। जहां घरवाले 18 साल की लड़की की 40 साल के अधेड़ से जबरन शादी करवाना चाहते थे।
जब लड़की को लड़के की उम्र के बारे में पता चला तो उसने शादी से इंकार कर दिया। इससे नाराज लड़की के घरवालों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए। आरोप है कि लड़की के परिजनों ने उसकी खूब पिटाई की। इसका वीडियो वहां मौजूद किसी शख्स ने शूट कर लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो के वायरल होते ही हंगामा मच गया। पुलिस ने मौके पर जाकर लड़की को आजाद कराया। लड़की का कहना है कि वह इस बेमेल शादी से खुश नहीं है और अपनी जिंदगी बर्बाद होते हुए नहीं देख सकती।
Published on:
28 Jan 2020 03:32 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
