25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेत में खुदाई के दौरान किसान को दिखी चमकती हुई चीज, घर लेकर पहुंचा तो…

मध्य प्रदेश के पन्ना में एक गरीब किसान की किस्तम तब चमक गई, जब वह खेत में खुदाई के दौरान एक चमकती हुई चीज मिली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 15 Sep 2018, 4:17 PM IST

omg

खेत में खुदाई के दौरान किसान को दिखी चमकती हुई चीज, घर लेकर पहुंचा तो...

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के पन्ना में एक गरीब किसान की किस्तम तब चमक गई, जब वह खेत में खुदाई के दौरान एक चमकती हुई चीज मिली। वह इसे लेकर घर पहुंचा तो पता चला कि ये तो हीरा है। हीरा खनिज विभाग में दिखाया गया। एक्सपर्ट्स ने बताया कि यह हीरा 12 कैरेट, 58 सेंट का है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपए आंकी जा रही है।

एक झटके में लखपति बन गया किसान

जिला खनिज एवं हीरा अधिकारी संतोष सिंह के मुताबिक, प्रकाश कुमार शर्मा नाम के किसान को पन्ना जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर सरकोहा गांव स्थित खेत में 12 कैरेट 58 सेंट का हीरा मिला है। प्रकाश कुमार ने ये हीरा जमा करवा दिया है। अब इस हीरे की नीलामी की जाएगी। नीलामी के पैसों का 12 प्रतिशत रॉयल्टी और अन्य टैक्स काटकर जो भी पैसा बचेगा वह किसान प्रकाश कुमार शर्मा को दे दिया जाएगा। जो किसान दो जून की रोटी चलाने के लिए कल तक खेत में फावड़ा चलाकर पसीना बहा रहा था, अब उसका लखपति बनना तय है। किसान को हीरा मिलने से बाकी किसानों में भी हलचल मची हुई है। हीरा की कीमत का पता चलते ही किसान प्रकाश शर्मा भी हैरत में है। ये खबर गांव में आग की तरह फैल चुकी है। गांव के लोग हीरा देखने के लिए पहुंच रहे हैं।

हीरा उगलती है यहां की धरती


ऐसा बताया जाता है कि मध्य प्रदेश का जिला पन्ना ऐसी जगह है, जहां की धरती सोना, हीरा उगलती है। यहां हीरा निकाले जाने की खदाने हैं। यहां से हीरा खनन परियोजना के तहत हीरे निकाले जाते हैं। कई इलाकों में खनिज विभाग की अनुमति से हीरे निकाले जाते हैं। कई बार आम लोग, किसानों को खुदाई के दौरान हीरे मिल जाते हैं।

यहां चुपके से सोने की तलाश में आते हैं लोग


जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के कटनी में एक सोने का पहाड़ हैं। यहां लोग चुपके से सोने की तलाश में लगे रहते हैं। करीब डेढ़ दशक पहले लोगों ने पहाड़ी से बड़ी मात्रा में सोना लूटने की कोशिश की थी। तब पहाड़ की सुरक्षा के लिए सेना लगानी पड़ी थी।