25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खेलते-खेलते छत से नीचे गिरा बच्चा, गाल को चीरते हुए सिर में घुस गई लोहे की राॅड, आैर फिर…

अमरीका के मिसौरी राज्य में दस साल के एक बच्चे के साथ दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vinay Saxena

•

Updated: 15 Sep 2018, 1:19 PM IST

omg

खेलते-खेलते छत से नीचे गिरा बच्चा, गाल को चीरते हुए सिर में घुस गई लोहे की राॅड, आैर फिर...

नई दिल्ली: अमरीका के मिसौरी राज्य में दस साल के एक बच्चे के साथ दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। दरअसल, खेलते समय एक लोहे की रॉड बच्चे के सिर के आर-पार हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद डॉक्टरों ने उसकी जान बचा ली है। डॉक्टर्स का कहना है कि बच्चे की जान बचना किसी चमत्कार से कम नहीं है। ऐसी घटनाएं लाखों में एक बार होती हैं। वहीं, बच्चे के पिता का भी कहना है कि उसके बच्चे का दूसरा जन्म जैसा है।

खेलते-खेलते नीचे गिरा बच्चा, सिर में घुसी लोहे की राॅड


दरअसल,बच्चा अपन घर के बाहर ट्री हाउस पर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह अचानक नीचे गिरा, जहां लोहे की रॉड थी। यह रॉड उसके सिर को उसके बाएं गाल को चीरते हुए सिर में घुस गई। बच्चा खून से लथपथ भागते हुए अपना घर पहुंचा।

बच्चे की हालत देख हैरान रह गई मां, तुरंत पहुंचाया अस्तपाल


जेवियर की आवाज सुनकर उसकी मां गैब्रिएल मिलर उसके पास तो नजारा देखकर वह हैरान रह गईं। उन्होंने तुरंत जेवियर को अस्पताल पहुंचाया। जेवियर की हालत ऐसी थी कि डॉक्टर्स भी एक बार सोचने पर मजबूर हो गए थे। इसके बाद तुरंत उसका इलाज शुरू किया गया।

मशक्कत के बाद सिर से निकाली गई राॅड

अस्पताल में काफी मशक्कत के बाद डॉक्टरों ने छड़ को बच्चे के सिर से बाहर निकाला। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चे के अंगों को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा है। रॉड को भी बिना किसी नस को छेड़े बाहर निकाल लिया गया है। डाॅक्टरों का कहना है कि एेसा लाखों में एक बार होता है कि इतना भयानक हादसा हो आैर बच्चे की जान बच सके। यही नहीं उसके किसी अंग को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है। फिलहाल, वह अस्पताल में ही एडमिट है आैर उसकी हालत स्थित बताई जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

अजब गजब

ट्रेंडिंग