हालांकि इस मामले में किसी भी प्रकार की कोई अनहोनी नहीं हुई, नहीं तो चार लोगों की जान पर आफत आ सकती थी। बता दें कि इस पूरे मामले में कोच्चि परिवहन विभाग ने बच्ची के पिता का ड्राइविंग लाइसेंस एक साल के लिए रद्द कर दिया गया है। बच्ची के आरोपी पिता का नाम शिबू फ्रांसिस है, जो पाल्लुरुति के रहने वाले हैं। खबरों की मानें तो शिबू फ्रांसिस को कानूनी कार्रवाई का भी सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का प्लान बनाया जा रहा है।