
औसतन हर घंटे 1 महिला के साथ संबंध बनाता था चंगेज़ खां! 18 लाख लोगों की एक घंटे में कराई थी हत्या
नई दिल्ली। मंगोल साम्राज्य का शासक चंगेज़ खान न सिर्फ एक क्रूर शासक, हत्यारा था.. बल्कि वह एक बहुत बड़ा बलात्कारी भी था। मंगोल साम्राज्य के विस्तार में सबसे प्रभावशाली भूमिका निभाने वाला कोई और नहीं बल्कि खुद चंगेज़ खान ही था। चंगेज़ खान द्वारा लिए जाने वाले फैसले न सिर्फ उस समय में काफी हैरतअंगेज़ थे, बल्कि आज के समय में भी चंगेज़ खान के फैसलों की चर्चा होती है। चंगेज़ खान को अपने वर्चस्व के आगे कुछ भी नज़र नहीं आता था। रिश्ते नाम के बंधन, चंगेज़ खान के लिए कोई मायने नहीं रखती थी।
अनगिनत महिलाओं को बनाया हवस का शिकार
छोटी सी उम्र में चंगेज़ ने अपने ही 13 साल के भाई की हत्या कर दी थी। चंगेज़ खान का साम्राज्य एक समय पर आकर काफी विस्तृत हो गया था। आज हम चंगेज़ खान के बारे में कुछ ऐसी ही बातें बताने जा रहे हैं, जो आप शायद ही जानते होंगे। चंगेज़ खान के बारे में बताया जाता है कि उसके जहां-जहां भी हमला किया, वहां उसने अनगिनत महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाया। चंगेज़ खान के बारे में यह भी कहा जाता है कि जिस समय वह लोगों की हत्या नहीं कर रहा होता था, उस समय वह किसी महिला का बलात्कार कर रहा होता था। चंगेज़ खान ने हज़ारों महिलाओं का रेप किया था। कुछ लोग तो यह भी कहते हैं कि चंगेज़ खान एक समय पर औसतन हर घंटे एक महिला का बलात्कार करता था।
एक घंटे के भीतर की थी 17 लाख 48 हज़ार लोगों की हत्या
चंगेज़ खान ने एक बार सिर्फ 1 घंटे में ही एक शक्तिशाली और भयंकर हमला कर 17 लाख 48 हज़ार लोगों की हत्या करा दी थी। चंगेज़ खान के इस नरसंहार ने पूरी धरती पर कोहराम मचा कर रखा दिया था। हालांकि वह एक शाकाहारी इंसान था। अपने पूरे जीवन में चंगेज़ खान ने मुश्किल से किसी जानवर की हत्या की थी।
Published on:
01 Sept 2018 12:25 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
