
नई दिल्ली। शादियों के इस सीज़न में एक-एक दिन हज़ारों शादियां पड़ रही हैं। हर साल की तरह इस साल भी कई जोड़ियां बनेंगी। हर नए-नवेले जोड़े को अपनी शादी-शुदा जिंजगी को लेकर काफी उम्मीदें रहती हैं। इसके अलावा शादी से पहले लड़का और लड़की दोनों ही अपनी सुहागरात को लेकर सबसे ज़्यादा उत्साहित रहते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए सुहागरात से जुड़ी एक बहुत ही खास बात बताने जा रहे हैं। हो सकता है कि शुरुआत में आप लोगों को ये थोड़ा साधारण लगे कि सुहागरात पर हर दुल्हन अपने पति के लिए एक गिलास दूध लेकर कमरे में जाती है।
लेकिन क्या जानते हैं इसके पीछे क्या और कितने कारण हैं। जहां तक हमारा ख्याल है, आपको सिर्फ एक ही वजह पता होगी। लेकिन आज हम आपको दूध के इस गिलास के पीछे की और भी कई वजह बताने जा रहे हैं। सबसे पहली वजह तो यही है कि इस दूध के गिलास में दूध के अलावा केसर, चीनी, हल्दी, काली मिर्च पाउडर, बादाम, सौंफ आदि पोषक तत्व मिलाकर अच्छे से उबाला जाता है। इससे सभी पोषक तत्वों के गुण दूध में अच्छी तरह से मिल जाते हैं। बता दें कि केसर और बादाम के सेवन से शरीर में डोपामाइन हार्मोन्स रिलीज़ होते हैं, जो पुरुष के मूड को अच्छा बनाता है।
चलिए अब आपको इस दूध के गिलास के कुछ खास फायदे बताते हैं, जिनके बारे में शायद आपको पता नहीं होगा। इस दूध की सबसे पहली खासियत तो यही है कि ये दूल्हे में शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा को बढ़ाता है। दूध में मिलाए गए तत्वों से एंटी बैक्टीरियल और इम्यूनिटी ग्रोथ करने वाले गुण होते हैं। इसके अलावा दूध के गिलास को लेकर ऐसी बातें भी कही जाती हैं कि अपनी शादी की तैयारियों को लेकर जब लड़का बहुत ज़्यादा थक जाता है तो उसे दूध से काफी ताकत मिलती है।
Published on:
24 Apr 2018 04:36 pm
बड़ी खबरें
View Allहॉट ऑन वेब
ट्रेंडिंग
