12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

मौत के बाद कब्र से गायब हो गयी थी चार्ली चैपलिन की लाश, जानें क्या थी वजह

चार्ली चैपलिन (Charles Chaplin) बड़े पर्दे पर जितने मजाकिया थे, उनकी ज़िदगी उतनी ही दर्दभरी थी। आज उनके बर्थ एनिवर्सरी पर हम आपको उनकी ज़िंदगी से जुड़ी ऐसी कई सारी बातें हैं जिन्हें शायद ही कोई जानता है।  

2 min read
Google source verification

image

Vivhav Shukla

Apr 16, 2020

charles_chaplin.jpg

नई दिल्ली: चार्ली चैपलिन(charlie chaplin ) का नाम आते ही चेहरे पर मुसकान दौड़ जाती है।चार्ली ने अपनी पूरी जिंदगी लोगों को हंसाने में ही गुजार दी थी। वह मूक फिल्मों के बेहतरीन कलाकार थे। आज यानी 16 अप्रैल को चार्ली चैपलिन का 131 वां जन्मदिन (charlie chaplin birthday)है। चार्ली साल 1889 को लंदन के वोलवर्थ में पैदा हुए थे । कभी अपने आवाज के लिए नकारे जाने वाले चार्ली ने बिना बोले ही पूरी दुनिया को अपना दिवाना बना लिया था। आज इस महान कलाकर के बर्थ एनिवर्सरी पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें बताने वाले हैं।

मां हो गई थी पागल, पिता था शराबी

चार्ली ने भले ही अपना पूरा जीवन लोगों को हंसाया हो लेकिन सच तो ये है कि उनका खुद का जीवन खुद अवसाद से भरा रहा है। चार्ली के पिता शराबी थे और मां एक स्टेज एक्ट्रेस थीं। उनके बचपन में ही मां बीमार पड़ गई। बीमारी के चलते उन्हें पागलखाने जाना पड़ा।

2000 से अधिक महिलाओं के साथ थे संबंध

चार्ली चैपलिन की पूरी ज़िंदगी उतार चढ़ावों से भरी हुई थी। एक वेबसाइट ( Website ) ने चार्ली चैपलिन के बारे में हैरान करने वाला खुलासा किया था जिसमें दावा किया गया था कि चैपलिन के 2000 से ज्यादा महिलाओं के साथ संबंध रह चुके हैं। जानकारी के मुताबिक़ ये बात खुद चैपलिन ने स्वीकार की थी।

हिटलर का उड़ाया था मजाक

चार्ली ने वैसे तो कई फिल्मों में काम किया है लेकिन साल 1940 में उनकी फिल्‍म द ग्रेट डिक्टेटर (The Great Dictato) बनाई थी। इस फिल्म में उन्होंने हिटलर का किरदार निभाया था। इस फिल्म के बाद उनके काम को पूरी दुनिया ने सराहा था। चार्ली ने अपनी फिल्म में हिटलर जैसे तानाशाह का खुलकर मजाक उड़ाया था। वामपंथ का समर्थन करने के कारण चार्ली पर अमेरिका ने बैन भी लगा दिया था।

लाश कब्र से गायब हो गयी थी

88 साल की उम्र में उनका 25 दिसंबर 1977 को देहावसान हो गया जिसके बाद उन्हें स्विट्ज़रलैंड ( Switzerland ) में दफना दिया गया था। बाताया जाता है कि चार्ली की मौत के तकरीबन 3 महीने के बाद उनकी लाश कब्र से गायब हो गयी थी। बाद में पता चला कि इस लाश को किसी ने चुरा लिया है। बुल्गारिया के दो मैकेनिक्स ने इस चोरी को अंजाम दिया था। उनका मकसद चार्ली की लाश से को बेचर अमीर बनने का था लेकिन इससे पहले पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।