25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शख्स ने स्ट्रीट परफॉर्मर के साथ की बदसलूकी, मिला सबक

Misbehaving Guy Learns Lesson: एक शख्स का स्ट्रीट परफॉर्मर के साथ बदसलूकी करना उसे भारी पड़ता है। कैसे? आइए जानते हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Tanay Mishra

Nov 03, 2023

guy_misbehaves_with_street_performer.jpg

Guy misbehaving with a street performer

दुनिया में ऐसे लोगों की कमी नहीं यही जो दूसरों की इज़्ज़त नहीं करते। ऐसे लोग अक्सर ही दूसरों को नीचे दिखाने की कोशिश करते हैं और इसके लिए कुछ भी करने से नहीं हिचकिचाते। कई लोग तो ऐसे भी होते हैं जो पब्लिक में भी दूसरे लोगों से बदसलूकी करने से पीछे नहीं हटते। सोशल मीडिया के इस दौर में अक्सर ही इस तरह के कई मामले देखने को मिलते हैं। अक्सर ही सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो देखे जाते हैं जिनमें लोग दूसरों के साथ बिना वजह बदसलूकी करते हैं। पर उन्हें इसका सबक भी तुरंत मिल जाता है। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर देखने को मिला जिसमें एक शख्स को स्ट्रीट परफॉर्मर के साथ बदसलूकी करने का सबक मिलता है।


शख्स ने की स्ट्रीट परफॉर्मर के साथ बदसलूकी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखने को मिला है जिसे ज़्यादा समय नहीं हुआ है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक स्ट्रीट परफॉर्मर, जिसने खुद को एक स्टेच्यू की तरह पेंट किया होता है, सड़क पर एक बच्चे के लिए परफॉर्म कर रहा होता है। आसपास खड़े लोग उसकी परफॉर्मेंस देख रहे होते हैं और बच्चा भी खुश नज़र आ रहा होता है। तभी एक शख्स आता है और स्ट्रीट परफॉर्मर के साथ बदसलूकी करने लगता है। पहले वह स्ट्रीट परफॉर्मर की नाक छेड़ता है, फिर कान। उसके बाद वह उसकी हैट छेड़ता है, फिर दोनों कान और फिर पीठ। यहाँ तक कि वह अपनी उंगली को अपने मुंह में डालकर स्ट्रीट परफॉर्मर के कान में डाल देता है और फिर उसके चेहरे को भी छेड़ता है।

स्ट्रीट परफॉर्मर ने सिखाया शख्स को सबक

शख्स की बदसलूकी से स्ट्रीट परफॉर्मर भी उसे सबक सिखाने से पीछे नहीं हटता और शख्स के मुंह पर जोर का घूंसा जड़ देता है। आसपास के खड़े सब लोग ऐसा होते हुए देखते हैं।

यह वीडियो नीचे देखा जा सकता है।


यह भी पढ़ें- डॉक्टर निकला फर्जी! कैंसर के मरीज को दवा की जगह लगाया नींबू और सीमेंट का लेप, हुई मौत