12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Happy Onam 2020: जानें ओणम से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें, क्यों अंतिम दिन होता है बेहद खास

ओणम त्योहार को लेकर मान्यता है कि केरल में एक महाबली नाम का असुर राजा था। उनके आदर सत्कार में ही ओणम का त्योहार मनाया जाता है।

less than 1 minute read
Google source verification
happy_onam.jpg

Happy Onam 2020

नई दिल्ली: Happy Onam 2020: ओणम का त्योहार 31 अगस्त को मनाया जाता है। ओणम का त्योहार दक्षिण भारत खासकर केरल में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार को खेतों में फसल की अच्छी उपज के लिए मनाया जाता है। 10 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार का आखिरी दिन बेहद ही खास होता है। जिसे थिरुवोणम कहा जाता है। इस साल यह त्योहार 21 अगस्त से शुरू हो चुका है और इसका अंतिम दिन आज यानि 31 अगस्त को है।

ओणम त्योहार को लेकर मान्यता है कि केरल में एक महाबली नाम का असुर राजा था। उनके आदर सत्कार में ही ओणम का त्योहार मनाया जाता है। कहा जाता है कि उनके राज्य में प्रजा बहुत ही सुखी व संपन्न थी। इस दौरान भगवान विष्णु वामन का अवतार लेकर आए और तीन पग में उनका पूरा राज्य लेकर उद्धार कर दिया। ऐसा कहा जाता है कि वह एक साल में अपनी प्रजा को देखने के लिए आते हैं। ऐसे में केरल में हर साल बलि के स्वागत में ओणम का त्योहार मनाजा जाता है।

ओणम का त्योहार खेती और किसानों से संबंधित है। अपनी फसलों की अच्छी उपज के लिए किसान श्रावण देवता और पुष्पदेवी की आराधना करते हैं। ओणम के त्योहार वाले दिन घरों को सजाया जाता है। लोग घर के आंगन में रंगोली बनाते हैं, जिसे पूलकम कहा जाता है। पहले दिन रंगोली का आकार छोटा होता है। लेकिन हर दिन के साथ रंगोली में एक पंक्ति को बढ़ा दिया जाता है। इस त्योहार के मौके पर एक पारंपरिक दावत समारोह का आयोजन किया जाता है। समारोह में मीठे व्यंजनों के साथ-साथ नौ स्वादिष्ट व्यंजनों को शामिल किया जाता है। ओणम पर्व के दौरान नाव रेस, नृत्य, संगीत, महाभोज जैसे कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है।