3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाहिद अफरीदी की दरियादिली पर दिल हारे हरभजन सिंह , ट्वीट हुआ वायरल

पाकिस्तान में भी बढ़ रहा है कोरोना का प्रकोप अफरीदी लोगों की मदद के लिए आए आगे

less than 1 minute read
Google source verification
Shahid Afridi

Shahid Afridi

नई दिल्ली। कोरोना वायरस भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी लोगों पर कहर बनकर टूट रहा है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच पाकिस्तान ( Pakistan ) क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ( Shahid Afridi ) लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। जिसके लिए उनकी खूब तारीफ हो रही है।

दरअसल शाहिद अफरीदी ( Shahid Afridi ) भी लोगों को साबुन और मास्क बांट रहे हैं। अफरीदी को ऐसा करते देख दुनिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर में शुमार हरभजन सिंह ( Harbhajan Singh ) ने भी उनकी जमकर प्रशंसा की। इसके साथ ही हरभजन सिंह ने कई तस्वीरें भी शेयर की है।

पाकिस्तान में कोरोना मरीज के साथ सेल्फी लेने की मची होड़, फोटो देख दुनिया माथा पीटने लगी

अफरीदी की डोनेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए भज्जी ने लिखा, ''मानवता के लिए महान कार्य शाहिद अफरीदी, ईश्वर हम सब पर कृपा करें, आपको और शक्ति मिले। अफरीदी के लिए हरभजन के किए गए इस ट्वीट को सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली।

शाहिद अफरीदी ने भी अपने पेज से फोटो कोलाज ट्वीट करते हुए कैप्शन में लिखा, ''जरूरतमंदों की सेवा करने का दिन 3: कृप्या कर आप सब घर पर रहें। इस वायरस से बचने के लिए लोगों को साबुन, मास्क और भोजन दिया जा रहा है, चलिए एक साथ मिलकर इसका खात्मा करें।

मशहूर एक्ट्रेस ओल्गा कुरिलेंको ने बिना हॉस्पिटल पहुंचे कोरोना को हराया, सोशल मीडिया पर बताया कैसे जीती ये जंग

आपको बता दें कि पिछले एक सप्ताह में भारत में तेजी से कोरोना के मामलें बढ़े है। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर बुधवार को 562 हो गए। वहीं आज तमिलनाड़ु में एक ओर मरीज की मौत हो गई। जबकि कुछ संक्रमित लोगों की भी पुष्टि की गई है।

Story Loader