25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक सांप रोज़ चोरी करता था मुर्गी के अंडे, मिला ऐसा सबक की अब कभी नहीं करेगा ऐसा काम

अमरीका के टेक्सास राज्य में एक अनोखा चोर उसे नायाब स्टाइल से सबक सिखाने का मामला आया सामने
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Priya Singh

•

Updated: 26 Aug 2018, 5:16 PM IST

hen taught a lesson to snake of steal eggs

एक सांप रोज़ चोरी करता था मुर्गी के अंडे, मिला एेसा सबक की अब कभी नहीं करेगा ऐसा काम

नई दिल्ली। जो बात हम आपको बताने जा रहे हैं उसपर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है। हम जानते हैं कि इंसान अपने साथ हो रहे अत्याचार से लड़ने की क्षमता होती है लेकिन जब आपको पता चले कि कोई जानवर या पक्षी अपने ऊपर हो रहे अत्याचार से लड़े और अपनी हिफाज़त करे तो आपको यह सुनकर कैसा लगेगा? ज़ाहिर सी बात है आप हैरान होंगे। ऐसी होने वाली घटना अपने आप में अनहोनी है। ऐसा ही कुछ हुआ एक मुर्गी के साथ जब उसके दिए अंडों पर बन आई तो उसने ऐसा कदम उठाया जिसे करने की किसी इंसान में भी कुव्वत नहीं। जो भी इस मुर्गी की ये दिलेरी के बारे में सुन रहा है पहले तो वह हैरान हो जा रहा है और फिर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा। जानकारी के लिए बता दें कि, अमरीका के टेक्सास राज्य में एक अनोखा चोर और उसे नायाब स्टाइल से सबक सिखाने का मामला सामने आया है। टेक्सास में रहने वाली सारा एलिसन के घर में रहने वाली मुर्गी बर्नाडेट ने अंडे दिए थे और वह उन पर बैठी हुई थी।

इसी दौरान रैट स्नेक मुर्गी के अंडे चुराने के इरादे से आया। उसने इस बात को पूरी तरह से नज़रअंदाज़ कर बर्नाडेट अंडों के ऊपर बैठी हुई है। इसके बाद सांप धीरे से अंडों के बीच में चला गया, मगर बर्नाडेट भी शायद पूरी तैयारी से बैठी थी और वह सांप के आने के बावजूद न उठी और न भागी। इतने में मुर्गी की मालकिन सारा को लगा कि उसे एक बार मुर्गी के बाड़े में जाकर चेक करना चाहिए, वहां पहुंचते ही वो चौंक गई और आननफानन में एक फोटो भी खींच ली। फोटो लेकर सारा ने उसे सोशल मीडिया (फेसबुक) पर एक कैप्शन देते हुए शेयर कर दिया उसपर लिखा था, मैं दुविधा में हूं कि कैसे इन दोनों को बिना नुकासन के इस स्थिति से निकाला जाए।