2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होलिया में उड़े रे गुलाल कहियो रे मंगेतर से… क्रिकेटर्स से लेकर बॉलीवुड तक होली का धमाल

Holi 2023: होली सेलिब्रेशन का माहौल ऐसा होता है कि हर कोई एक-दूजे के गले लग जाता है। फिर चाहे वो दोस्त हो या दुश्मन। क्रिकेटर्स से लेकर बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटिज हैं जिन्होंने होली के मौके पर जमकर मस्ती की और खूब जमकर होली खेली। विराट कोहली, कैटरीाना कैफ, शहनाज गिल, निया शर्मा, शेफाली जरीवाला को तो किसी ने सरेआम किस तक कर लिया। देखें वीडियो और फोटोज।

2 min read
Google source verification
holi2023.jpg

Virat Kohli, Katrina Kaif, Vicky Kaushal, Nia Sharma, Shehnaaz Gill, Shefali Jariwala

Bollywood: होली का रंग ऐसा ही होता है कि हर कोई इसमें खो जाता है। हर कोई होली के रंग में सराबोर होकर सबकुछ भूल जाता है। किसी पर भांग का असर, तो किसी पर कलर का रंग इस कदर चढ़ता है कि हर कोई इसके रंग में रंग जाना चाहता है। होली का रंग हर किसी को खुश कर देता है। शहनाज गिल से लेकर शेफाली जरीवाला तक सभी टीवी और बॉलीवुड सितारों ने खूब जमकर होली मनाई। इंडयिन क्रिकेटर्स ने भी जमकर होली पार्टी की। विराट कोहली का एक वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह क्रिकेटर्स के साथ खूब जमकर होली खेल रहें हैं साथ ही मस्ती करते नजर आ रहें हैं। उनकी यह टोली गाना गाते हुए भी नजर आई। इस मौके पर विराट अपनी वाइफ और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को बेहद मिस करते नजर आए। यही वजह रही कि उन्होंने अनुष्का के लिए गाना गाया 'बेबी कामडाउन....' होली के मौके पर सभी सेलिब्रिटिज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटोज और वीडियोज शेयर कर रहें हैं। तो वहीं शेफाली जरीवाला को इस मैके पर रोड पर किस करने लगे उनके हस्बैंड।


कांटा लगा सॉन्ग से फेमस हुईं शेफाली जरीवाला भी होली के रंगो का खूब जमकर मजा लिया। इस मैके पर शेफाली को सरेआम किस करने लगे उनके हस्बैंड पराग त्यागी। दोनों को बिग बॉस के घर पर ही प्यार हुआ था। बिग बॉस 13 से बाहर निकलते ही दोनों ने शादी कर ली थी।

यह भी पढ़ें : होली की मस्ती में डूबा बॉलीवुड, रंगो में डूबे टीवी स्टार्स

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली भी होली के मौके पर अपने खिलाड़ी दोस्तों संग जमकर मस्ती और होली खेलते नजर आए। विराटा जहां आगे बेबी कामडाउन काम डाउन गाना गा रहें हैं। वहीं पीछे बैकग्राउंड में अमिताभ बच्चन का सॉन्ग 'ओ रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे' बज रहा है।


विराट के अलावा शेफाली जरीवाला और निया शर्मा के अलावा कई टीवी स्टार्स की होली का वीडियो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर ज्यादातर सेलिब्रिटिज ने फोटोज और वीडियोज शेयर किए है। इन सभी वीडियोज और फोटोज पर फैंस जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहें हैं।

यह भी पढ़ें : 41वें दिन पठान का कलेक्शन, रणबीर कपूर की 'तू झूठी मैं मक्कार' की रिलीज का हुआ असर

Story Loader